फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the second krishi vigyan kendra will be open in bisoli

बिसौली में खुलेगा जिले का दूसरा कृषि विज्ञान केंद्र

Sat, 02 Jan 2016 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Sat, 02 Jan 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
the second krishi vigyan kendra will be open in bisoli
तहसील क्षेत्र के गांव परौली में भूमि चयनित
विज्ञापन


अधिकांश जिलों मेें एक कृषि विज्ञान केंद्र ही खोला जाता है, लेकिन जिले में दूसरा केंद्र तहसील में खोला जाना जिले के लोगों के लिए भी खुशी की बात है। समाधान दिवस में पहुंचे डीएम शंभूनाथ ने यह जानकारी दी तो वहां मौजूद किसानों के चेहरे खिल उठे। बताया कि इस केंद्र के खोले जाने से बिल्सी एवं बिसौली तहसीलों के साथ ही जिले के किसान भी लाभान्वित होंगे। यह केंद्र चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अधीन खोला जाएगा, जिसके लिए परोली गांव में जमीन चयनित कर ली गई है। कृषि विज्ञान केंद्र खोले जाने के लिए 50 एकड़ भूमि चाहिए, जबकि वहां भूमि 20 एकड़ है।

इसके लिए डीएम ने चकबंदी अधिकारी राकेश बाबू शर्मा को ग्राम सभा की भूमि भी यहीं एकत्र करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि इस केंद्र को खोले जाने के लिए भूमि को लेकर नियमों में कुछ शिथिलता भी मिलेगी, जिससे 50 एकड़ से कम भूमि के बावजूद केंद्र खोला जा सकेगा। इस केंद्र में फसलों के उन्नतशील बीजों का निर्माण किया जाएगा। यहां वैज्ञानिकों के साथ पूरे स्टॉफ  के रहने की व्यवस्था होगी इसके लिए उपयोगहीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के खाली पड़े आवासीय परिसर को चयनित किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान मोहम्मद जमीर, लालबहादुर सिंह यादव, प्रधान पुत्र तहजीब बाबू, मनोज शर्मा, किसान विपिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed