फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The scorching hot westerly wind is blowing, people are drenched in sweat

Budaun News: झुलसा रही गर्म पछुआ हवा, लोग पसीने से तर-बतर

Mon, 02 Jun 2025 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The scorching hot westerly wind is blowing, people are drenched in sweat
धूप से बचने को गमछे का सहारा लेते लोग। संवाद
बदायूं। भीषण गर्मी से निजात मिलती नजर नहीं आ रही है। शनिवार को जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो रविवार को 41.1 डिग्री दर्ज किया गया है। तेज धूप में बाहर निकलने वाले लोगों का हाल बेहाल रहा। गर्म पछुआ हवाएं बदन को झुलसाती रहीं। भीषण गर्मी से लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन


तापमान भी पिछले के सभी रिकार्ड तोड़ रहा है। उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल है। रविवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने घर से निकलना दुश्वार कर दिया। चेहरे और शरीर को कपड़ों से ढका होने के बावजूद तपिश झुलसाती रही। सुबह से ही तेज धूप निकल आई और दोपहर होते-होते तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आसमान से बरसती आग के कारण कम ही लोग बाहर निकले, बाजारों व प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


जो लोग बाहर निकले भी, वे बेहाल नजर आए। कोई छांव की तलाश में तो कोई पसीना पाेछता नजर आया। इसके साथ ही शिकंजी, बेल शर्बत, नींबू पानी, गन्ना जूस और पना जैसे पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़भाड़ रही। हर कोई खुद को तेज धूप व गर्म हवा से बचाने की कोशिश में लगा रहा। कूलर और पंखे भी गर्मी से राहत नहीं दे सके। किसी तरह लोग बचाव की जुगत में लगे नजर आए। कुछ लोग फर्राटा पंखे के पीछे भीगा कपड़ा टांगकर ठंडी हवा पाने की कोशिश में नजर आए। पक्के मकानों की दीवारों से निकल रही तपिश से लोगों का घर में रहना भी दूभर हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग गर्मी से बचने के लिए बागों में दिन गुजारने को मजबूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ गई एसी, पंखा व कूलर की मांग

गर्मी बढ़ने के साथ पंखा, कूलर व एसी की बिक्री में वृद्धि हुई है। फरेंदा रोड पर इलेक्ट्रॉनिक सामानों के विक्रेता राजीव कुमार ने कहा कि मांग बढ़ने के चलते स्टॉक समाप्त हो गया है। नया स्टॉक मंगाना पड़ रहा है। कहा कि ज्यादातर लोग एसी व कूलर का फाइनेंस करा रहे हैं।


यह रखे सावधानी
डॉ. गजेंद्र वर्मा का कहना है कि लू से बचने के लिए विशेष एहतियात बरतें। बहुत जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलने के दौरान सिर व चेहरे को ढककर रखें। समय-समय पर पानी पीते रहें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। बच्चों व बुजुर्गों को कतई घर से बाहर न निकलने दें। समय-समय पर नींबू पानी या फिर ओआरएस का घोल लेते रहें। हल्का भोजन करें। इसमें हरी सब्जियों का अधिक प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed