फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ... The school made ??the tenth ceremony

...स्कूल में ही करा दिया दसवां संस्कार

Mon, 02 Mar 2015 08:24 PM IST
badaun
badaun Updated Mon, 02 Mar 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
समरेर ब्लॉक के भगवानपुर गांव में स्थित प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक पर दसवां संस्कार करवाए जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल में दसवां संस्कार करवाया जा रहा था, जबकि ऐसा पहली बार हुआ है। उन्होंने इसकी शिकायत फोन के जरिए बीएसए कृपा शंकर वर्मा से भी की। हालांकि खंड शिक्षा अधिकारी ने इस तरह की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन

गांव के प्रेमपाल का आरोप था कि भगवानपुर गांव के प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक स्कूल में गांव के ही लोगों का दसवां संस्कार करा रहे थे। जबकि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। प्रेमपाल ने बताया कि उसने इसकी शिकायत बीएसए कृपा शंकर वर्मा को फोन के माध्यम से की तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को देने के लिए कहा।
विज्ञापन

इधर, बीएसए वर्मा ने बताया कि उनके पास मौखिक शिकायत आई थी। इसमें प्रधानाध्यापक के बारे में न बताकर गांव के लोगों द्वारा करवाए जाने की बात समझ में आई थी, लिहाजा इसलिए पुलिस को शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया था। हालांकि इसकी हकीकत का पता लगाया जाएगा। बीईओ समरेर विजय वीरेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल में दसवां संस्कार कराए जाने का आरोप गलत है। बताया कि जानकारी के मुताबिक यह संस्कार स्कूल के आसपास होता है। बारिश होने के कारण कुछ लोग स्कूल में आकर बैठ गए, जिसे गांव वाले स्कूल में ही ऐसा होता होना समझने लगे। फिर भी इसकी मौके पर पहुंचकर जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed