फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The role of youth is crucial in strengthening democracy.

Budaun News: लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम

Mon, 26 Jan 2026 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The role of youth is crucial in strengthening democracy.
उझानी में पीएम के मन की बात सुनते केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा और अन्य। स्रोत, कार्यकर्ता
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 130वां संस्करण रविवार को जनपद भर में सुना गया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने उझानी नगर में, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने भाजपा जिला कार्यालय पर, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने वजीरगंज में, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने दातागंज नगर स्थित कैंप कार्यालय पर तथा बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने नगर में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। इसके अलावा जनपद के विभिन्न मंडलों व बूथों पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से मन की बात कार्यक्रम को सुना।
विज्ञापन

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि आज 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को लोकतंत्र की मजबूती का प्रेरणादायी संदेश दिया है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि मतदाता लोकतंत्र की आत्मा होता है और जब कोई युवा पहली बार मतदाता बनता है तो वह सीधे राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जुड़ जाता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत का युवा आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि आने वाला समय गुणवत्ता का समय है। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, राघव सिंह, प्रभात राजपूत, हर्षवर्धन राजपूत, जोगेंद्र सिंह, रचित साहू, जयपाल दिवाकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वजीरगंज। निजी रेस्टोरेंट पर मन की बात का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर सदर विधायक के अलावा अनुज सक्सेना, जयपाल दिवाकर, नरेश गुर्जर, रिद्धी प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed