फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The robbers came out of Kadar Chowk, had looted many people by giving lifts

कादरचौक के निकले लुटेरे, कई लोगों को लिफ्ट देकर कर चुके थे लूटपाट

Tue, 28 Dec 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
The robbers came out of Kadar Chowk, had looted many people by giving lifts
अलापुर थाने में पकड़े गए लुटेरे। संवाद - फोटो : BADAUN
अलापुर (बदायूं)। अलापुर थाना क्षेत्र में पकड़े गए लुटेरे कादरचौक इलाके के निकले। वह रोज रात को स्कार्पियो लेकर निकलते थे और शहर में सवारी का इंतजार करने वाले लोगों को लिफ्ट देकर लूटा करते थे। अब तक वे कई लोगों से लूटपाट कर चुके थे। पुलिस ने पकड़े गए सभी छह लुटेरों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार रात अलापुर थाना पुलिस ने कार सवार चार लुटेरे पकड़े थे। उनकी निशानदेही पर बाद में दो लुटेरे और पकड़े गए। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव ललसी नगला निवासी दिनेश, भकौड़ा निवासी दीपक और रामवीर, ललसी नगला निवासी दुर्विजय, ब्रजेश और रंजीत बताए। गहनता से की गई पूछताछ के दौरान उन्होंने कई लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देना कबूला। उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआती दौर में दिनेश, दीपक, रामवीर और दुर्विजय कार लेकर निकलते थे। वह भामाशाह चौराहा के आसपास सवारी का इंतजार करने वाले लोगों को लिफ्ट देकर बैठाते थे और रास्ते में ले जाकर उनके साथ लूटपाट करते थे। शनिवार रात उन्होंने अलापुर थाना क्षेत्र के गांव दियोरारा निवासी अनिल और देवेंद्र के साथ लूटपाट की थी। ये दोनों लोग शनिवार रात हरियाणा से लौट रहे थे। भामाशाह चौराहे पर उन्हें लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाया गया और रास्ते में लूट लिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा इन्हीं लुटेरों ने 30 नवंबर की रात सहसवान के अकबराबाद निवासी बेसिक शिक्षक पीयूष वार्ष्णेय से लूटपाट की थी। पीयूष उस रात शाहजहांपुर जा रहे थे। उन्हें भी भामाशाह चौराहे पर लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाया गया था। उनका एक मोबाइल, चार्जर, पॉवर बैंक लुटेरों से बरामद हुए हैं। बताया कि आठ-दस दिन पहले सहसवान के अकबराबाद निवासी रिटायर्ड कानूनगो को लिफ्ट देकर उनसे पांच हजार रुपये लूटे गए। बाद में लुटेरों ने रंजीत और ब्रजेश के साथ भी घटनाओं को अंजाम दिया। इनमें एक आरोपी बीडीसी सदस्य का भतीजा है। पुलिस ने सोमवार को सभी लुटेरों को न्यायालय में पेश किया। उसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा हैं सभी लुटेरे, लालच बढ़ता गया, घटनाएं करते गए
अलापुर क्षेत्र में पकड़े गए सभी लुटेरे नौजवान हैं। इनमें दिनेश 26, दीपक 23, रामवीर 30, दुर्विजय 21, ब्रजेश 20 और रंजीत 19 साल का है। एक दो घटनाएं करने के बाद इनका लालच बढ़ता चला गया। उसके बाद रोज किसी न किसी को अपना शिकार बनाने लगे। इन घटनाओं में तमाम लोगों ने तो पुलिस को तहरीर तक नहीं दी।

अलापुर थाना क्षेत्र में पकड़ा गया गैंग लोगों को लिफ्ट देकर लूटपाट करता था। उन्होंने तीन-चार घटनाएं अंजाम देना कबूली हैं। अगर कोई व्यक्ति इनका शिकार हुआ है तो वह अलापुर थाने जाकर संपर्क करे। इससे इन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जा सके।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed