फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The road will be widened, and the journey to Kachhla Ghat will become easier.

Budaun News: सड़क होगी चौड़ी, कछला घाट तक सफर होगा आसान

Sat, 13 Jun 2026 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The road will be widened, and the journey to Kachhla Ghat will become easier.
बदायूं। कछला गंगा घाट आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए लोक निर्माण विभाग सड़क का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण करा रहा है। इसके लिए शासन ने प्रथम किस्त की धनराशि भी जारी कर दी है, जिससे लंबे समय से लंबित इस परियोजना को गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

कछला गंगा घाट पश्चिमी उप्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पर्व और विशेष अवसरों पर यहां हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है। इसके तहत कासगंज की तरफ स्थित गंगा घाट पर जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। वर्तमान में मार्ग संकरा होने और कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने के कारण यात्रियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण के बाद यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, परियोजना के तहत सड़क को चौड़ा करने के साथ-साथ उसके किनारों का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा। इससे गंगाघाट तक पहुंचने वाला मार्ग अधिक सुरक्षित और आकर्षक बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed