फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The road to Hasanpur has turned into a pond, people are living amidst foul smell

Budaun News: हसनपुर का रास्ता तालाब में तब्दील, बदबू के बीच रह रहे लोग

Fri, 18 Apr 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
The road to Hasanpur has turned into a pond, people are living amidst foul smell
नूरजहां।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंवरगांव। ब्लाॅक सालारपुर के हसनपुर गांव का रास्ता तालाब बन गया है। लोगों को उधर से गुजरना कठिन हो गया है। घरों के अंदर तक बदबू जा रही है।
इस वजह से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रधान से पानी निकासी मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गंदे पानी के बीच से होकर लोग निकलने की मजबूर हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा है।
गांव का पानी तालाब में बढ़ता है। अब तालाब भर गया और उसका पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर भर गया है। वहां से पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। तालाब की भी खुदाई नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

गांव के मल्लन, अहमद नबी, सलीम, राजेश मौर्य, आसमीन, गंगा देवी, यादराम, धर्म सिंह, अब्दुल रहमान आदि ने समस्या का समाधान कराने की मांग डीएम से की है। कहा कि गंदगी के कारण घर निकलना मुश्किल है। ग्राम पंचायत सचिव सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि गांव में तालाब ओवरफ्लो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में सोखता बनाकर समस्या का समाधान हो सकता है, लेकिन ग्रामीण सोखता के निर्माण पर विरोध कर रहे हैं। इस कारण समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
सबमर्सिबल लगाकर बहाते हैं पानी : हसनपुर गांव कई घरों सबमर्सिबल लगे हुए हैं। इन घरों से पानी खूब बहाया जा रहा है। पानी का दुरुपयोग भी हो रहा है।
बेतहासा पानी बहाने के कारण तालाब ओवरफ्लो गया है। इससे परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बेवजह पानी बहाने कम किया जाए तो तालाब ओवरफ्लो न हो।

नूरजहां।

नूरजहां।

नूरजहां।

नूरजहां।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed