फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The road of Pusgawan connecting Badaun-Bijnor highway was uprooted

Budaun News: बदायूं-बिजनौर हाईवेे को जोड़ने वाली पुसगवां की सड़क उखड़ी

Mon, 05 May 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The road of Pusgawan connecting Badaun-Bijnor highway was uprooted
बिल्सी के गांव पुसगवां को जाने वाली मुख्य सड़क। संवाद - फोटो : संवाद
बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाइवे से जुड़ी पुसगवां की मुख्य सड़क उखड़ चुकी है। आसपास के कई गांव के लोग इधर से वाहन हिचकोले खाते हुए निकलते हैं। करीब एक दशक पहले मंडी समिति ने इस सड़क का निर्माण कराया था। उसके बाद से मरम्मत नहीं भी नहीं हुई।
विज्ञापन

बिल्सी से बदायूं को जाने वाले रोड पर पुसगवां चौराहा पड़ता है। सप्ताह में दो दिन इस चौराहे पर सब्जी बाजार लगता है। इस चौराहे से गांव की दूरी करीब एक किलोमीटर की है। इस सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है। कदम कदम पर गड्ढे हो गए हैं। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से अनेक बार मांग करने के बाद भी इस सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि बिल्सी और उझानी क्षेत्र का यह बॉर्डर है। गांव के अलावा आसपास के दर्जनों गांव के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए बदायूं, बिल्सी आदि स्थानों को जाते हैं। उन्हें आने ले जाने के लिए स्कूली वाहन आते हैं। थोड़ी बरसात होने पर लोगों को और भी ज्यादा दिक्कत होती है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि सड़क का सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed