फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The road connecting Dharampur and West Nagla has turned into a swamp

Budaun News: धर्मपुर और पश्चिम नगला को जोड़ने वाली सड़क दलदल में तब्दील

Sat, 23 Aug 2025 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The road connecting Dharampur and West Nagla has turned into a swamp
प​श्चिम नगला को जाने वाली दलदल से भरी सड़क दिखाते ग्रामीण। संवाद
दहगवां। ब्लाॅक मुख्यालय के ग्राम धर्मपुर टप्पा वैश्य को पश्चिम नगला से जोड़ने वाली सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। पश्चिम नगला में करीब 700 लोगों की आबादी है। यहां सड़क और बिजली की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। बारिश में कच्चे रास्ते पर जगह-जगह पानी भर गया। खासकर स्कूली बच्चों को निकलने पर काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर दलदल की वजह से बाइक भी खेतों में होकर निकालनी पड़ रही है। रास्ते में आवागमन की परेशानी के अलावा बिजली की भी समस्या है। गांव में खंभे तो लग गए है, लेकिन बिजली आपूर्ति नहीं की गई है।
विज्ञापन

गांव के कुंवर पाल ने बताया की प्राथमिक स्कूल जाने के लिए बच्चे दलदल भरी सड़क से निकलते हैं। इसमें गिरकर बच्चों की किताबें व कपड़े खराब हो रहे हैं। इसकी वजह से अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेजते।
विज्ञापन

ग्रामीण राजाराम ने बताया की सड़क के अलावा गांव में अभी तक बिजली तक नहीं पहुंची है। खंभे तो लग गए लेकिन बिजली नहीं आई। मोबाइल फोन चार्ज करने को दूसरे गांव जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की राधा देवी ने बताया की दलदल भरी सड़क के कारण गांव के बाहर तक ही एंबुलेस आती है। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाना पड़े तो प्रसूता को पैदल या बाइक से एंबुलेंस तक जाना पड़ता है।

ग्रामीण संकेत ने बताया की बिजली और सड़क निर्माण के लिए डीएम को पत्र दे चुके हैं। फिर भी कोई सुनवाई आज तक नहीं हो सकी है। उनका गांव उपेक्षा का शिकार है।

पश्चिम नगला को जाने वाली दलदल से भरी सड़क दिखाते ग्रामीण। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed