फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The rejuvenation work of Ujhani station is complete, facilities are also expanded

Budaun News: उझानी स्टेशन के कायाकल्प का काम पूरा, सुविधाओं का भी विस्तार

Fri, 09 Aug 2024 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
The rejuvenation work of Ujhani station is complete, facilities are also expanded
उझानी में रेलवे स्टेशन का नया लुक।
उझानी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्थानीय रेलवे स्टेशन के कायाकल्प कार्य पूरा हो गया है। यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं में विस्तार के साथ ही रेलवे ने प्लेटफार्म का उच्चीकरण भी कराया है। यात्रियों को पार्किंग से लेकर टॉयलेट के लिए भी भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

करीब 3.60 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे स्टेशन के कायाकल्प समेत सुविधा विस्तार का काम पिछले साल शुरू हुआ था। पूर्वोत्तर रेलवे के इस स्टेशन के मुख्य भवन का सुदृणीकरण का काम पूरा कराया गया था। पहले प्लेटफार्म के उच्चीकरण का काम हुआ, फिर यात्रियों से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार के तहत दो मुख्य द्वार में एक से निकास तो दूसरे को प्रवेश द्वार बनाया गया है। टॉयलेट ब्लॉक को अत्याधुनिक रूप प्रदान किया गया। महिला और पुरुष के लिए अलग- अलग टॉयलेट, प्लेटफार्म पर स्टील की बेंच, प्रतीक्षालय और टिकट आरक्षण भवन, स्टील के वाटर बूथ और प्लेटफार्म पर बोगी संकेतक भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

पूरे परिसर को नया लुक दिए जाने के तहत पार्किंग स्थल, जल निकासी व्यवस्था, लाइटिंग, साइनेज के अलावा जल संरक्षण के लिए रेल वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगाया गया है। रात्रि में स्टेशन फसाड रंगीन लाइटों से जगमग किया गया है। स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि दिव्यांग यात्रियों को रैंप और आधुनिक प्रसाधन की व्यवस्था की गई है। जल्द ही लोकार्पण भी होगा। बता दें कि इसी स्टेशन पर पूरे जिले का रैक प्वाइंट भी है। यहां से अनाज लोड करके बंदरगाहों समेत कई प्रदेशों में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां एक प्लेटफार्म और दो ट्रैक की सुविधा
पूर्वोत्तर रेलवे की ब्रॉडगेज लाइन से जुड़े बदायूं जिले में छोटा स्टेशन होने के बाद भी यहां से यात्रियों की आवाजाही कम नहीं रहती। करीब 14 किलोमीटर दूर कछला ब्रिज स्टेशन है। कछला में गंगा स्नान के लिए भी ट्रेन के जरिये भी यात्री आते- जाते हैं। एक प्लेटफार्म, दो ट्रैक उपलब्ध हैं। इस स्टेशन से होकर प्रतिदिन छह सवारी गाड़ियां, एक त्रैसाप्ताहिक आगरा फोर्ट- रामनगर- आगरा फोर्ट एक्सप्रेस, टनकपुर-मथुरा छावनी एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन और 15 मालगाड़ियां गुजरती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed