फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The puppy was crushed to death with a brick when it barked.

Budaun News: भौंकने पर कुत्ते के बच्चे को ईंट से कुचलकर मार डाला

Mon, 13 May 2024 04:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
The puppy was crushed to death with a brick when it barked.
बदायूं। कोतवाली इलाके में चूहा हत्याकांड के बाद पशु क्रूरता का एक और मामला सामने आया है। इसमें केवल भौंकने पर एक सनकी व्यक्ति ने कुत्ते के बच्चे को ईंट से कुचलकर मार डाला। फिर रस्सी से बांधकर उसे घसीटकर ले गया और कूड़े के ढेर पर डाल आया। पिल्ले को घसीटकर ले जाने का उसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति रविवार सुबह अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। उसी दौरान अचानक कुत्ते का बच्चा आ गया और आरोपी के ऊपर भौंकने लगा। यह देखकर आरोपी चिढ़ गया। उसने ईंट उठाकर पिल्ले के सिर में दे मारी। उसने दो-तीन बार ईंट पिल्ले के सिर में मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पिल्ले के शव को घसीटता हुआ ले गया और कुछ दूर कूड़े के ढेर पर डाल आया। पिल्ले के शव को घसीटकर ले जाने का मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हालांकि पिल्ले की हत्या का कोई वीडियो सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

सूचना पर पशु मित्र विकेंद्र शर्मा मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन करने के बाद कोतवाली पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed