{"_id":"68e03447fc791f89f4088783","slug":"the-procession-was-taken-out-in-ughaiti-under-tight-security-badaun-news-c-123-1-bdn1010-148280-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कड़ी सुरक्षा में निकाला गया उघैती में पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कड़ी सुरक्षा में निकाला गया उघैती में पथ संचलन
विज्ञापन
उघैती में आरएसएस के स्वयंसेवक पथ संचलन करते हुए। संवाद
उघैती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन शुक्रवार को उघैती में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच निलाला गया। पथ संचलन के आगे-आगे पुलिस कर्मी चल रहे थे। दंड और पूर्ण गणवेश में पथ संचलन का शुभारंभ डीआरएस लॉन से हुआ। रास्ते में स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा का स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पथ संचलन मंगल बाजार, महानगर रोड, करनपुर रोड, मेवली रोड, होली चौक, डाकखाना रोड होते हुए डीआरएस लॉन पर ही जाकर समाप्त हुआ। स्वयंसेवक डॉ. राजीव पाठक ने कहा कि संघ का उद्देश्य सामाजिक परिवर्तन के लिए सामाजिक समरसता को प्राथमिकता देना है। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण व परिवार प्रबोधन विषयों को स्वयंसेवकों के व्यवहार में लाया जाता है। संचलन में डॉ. राजीव पाठक, टाटा पुरुषोत्तम, योगेश गुप्ता, डॉ. गौरव गुप्ता, कुलदीप यादव आदि शामिल रहे रहे। संवाद
-- -- -- -- -
स्वयंसेवकों ने बेहटा गुसाई में निकाला पथ संचलन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाई में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर गांव में पथ संचलन निकाला गया। इसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पथ संचलन से पूर्व गांव के जनता बाल विद्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। उसमें विभाग प्रचारक कीर्ति कुमार संघ की स्थापना की आवश्यकता, उद्देश्य व उसकी 100 वर्ष की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। पथ संचलन विद्यालय से शुरू होकर मैन चौराहा, शनि मंदिर होते हुए पूर्व प्रस्तावित रूट से होते हुए पुन: विद्यालय पर संपन्न हुआ। इस मौके राजेश कुमार, गोपाल पुरी, प्रमोद गोस्वामी, महेश शर्मा, अर्पित शर्मा, ललतेश ठाकुर, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद