फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The procession pulled by Kisan Sabha

किसान सभा ने निकाला जुलूस

Thu, 01 Sep 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Thu, 01 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
The procession pulled by Kisan Sabha
किसान सभा ने निकाला जुलूस - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
किसान हित की विभिन्न मांगों को लेकर किसान सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वीके श्रीवास्तव को देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। जगत ब्लाक के गांव नगला शर्की के कोटेदार के खिलाफ भी शिकायती पत्र दिया गया। 

किसान सभा के पदाधिकारियों ने गन्ने का मूल्य 450 रुपये करने, किसानों का कर्जा माफ करने, शेखूपुर चीनी मिल की पेराई क्षमता 50 हजार क्विंटल करने, किसानों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन दिए जाने, स्वामीनाथन रिपोर्ट केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लागू किए जाने, सोत नदी का सीमांकन कराकर मनरेगा से खोदाई कराने की मांग की। यही नहीं, प्रदेश में शराब पर रोक लगाने और महिलाओं पर अत्याचारों पर रोक लगाने की मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, मंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता, रामप्रकाश कोरी, सुरेंद्र सिंह, सुवेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, गंगाराम सागर, अरविंद यादव, छेदालाल कश्यप आदि तमाम लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed