फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The priest was locked in his room and thousands of dollars worth of items were stolen from the temple.

Budaun News: महंत को कमरे में बंद कर मंदिर से हजारों का सामान ले गए

Thu, 22 Jan 2026 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The priest was locked in his room and thousands of dollars worth of items were stolen from the temple.
पेड़ पर टंगे घंटे उतारे, लटकती रह गई जंजीर। संवाद - फोटो : 1
बिसौली। क्षेत्र में सक्रिय चोरों ने मंदिर में महंत को कमरे में बंद कर दिया और चोरी को अंजाम देते रहे। मंदिर से घंटा, कलश, स्टार्टर, केबल आदि हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इटउआ और बरीपुरा गांव में चोरों ने नलकूपों पर भी धावा बोला। यहां से हजारों की कीमत का सामान चोरी कर ले गए। भोर के समय बंद कमरे से महंत की चीखें सुनकर लोग मंदिर पहुंचे तो चोरी की घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

बगरैन क्षेत्र के तीन गांवों में बीती रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। गांव मुड़िया सतासी स्थित लैहबड़ा वाले महाराज मंदिर में चोरों ने महंत किशोरी दास के कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी। चोर मंदिर से पीतल के घंटे, कलश, स्टार्टर व केबल चोरी कर ले गए। चोरों ने यहां सबमर्सिबल मोटर निकालने की भी कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने गांव इटउआ में किसान सुदेश और गांव बरीपुरा में जसवीर के नलकूपों को निशाना बनाया। चोर दोनों ही जगहों से स्टार्टर और कीमती केबल काटकर ले गए। सुबह कमरे में बंद महंत के शोर मचाने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। चोरी के इस मामले की पुलिस को जानकारी दे दी गई है। एक ही रात में तीन वारदातों से क्षेत्र के ग्रामीणों में पुलिस के प्रति भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed