{"_id":"691b71aff4b8c0d74601e32b","slug":"the-priest-of-sai-temple-was-strangled-to-death-and-the-criminals-took-away-two-crowns-badaun-news-c-123-1-sbly1018-151083-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: साईं मंदिर के पुजारी की गला दबाकर हत्या कर बदमाश ले गए दो मुकुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: साईं मंदिर के पुजारी की गला दबाकर हत्या कर बदमाश ले गए दो मुकुट
विज्ञापन
मंदिर में छानबीन करती पुलिस। संवाद
सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नवादा इलाके में साईं मंदिर में रविवार रात लूटपाट के बाद पुजारी मनोज शंखधार (40) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बदमाश मंदिर से चांदी के दो मुकुट व सीसीटीवी का डीवीआर ले गए। एसएसपी ने मामले का खुलासा करने के लिए चार टीमों का गठन किया है।
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव कल्लिया काजमपुर निवासी पुत्र नन्नूमल शंखधार के पुत्र मनोज करीब 12 साल से इस मंदिर पर पुजारी के रूप में मंदिर की देखरेख करते आ रहे थे। रविवार रात को वह अकेले ही दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में सो रहे थे। मौके के हालातों को देखकर पुलिस का अनुमान है कि किसी समय बदमाश पीछे खाली पड़े प्लॉट में खड़ीं गाड़ियों के सहारे छत पर पहुंच गए। सोते हुए ही पुजारी को बंधक बनाकर गला घोंट दिया। फिर लूटपाट की। हालांकि पुलिस को यह तथ्य चौंका रहा है कि बदमाश डीवीआर तो ले गए, मगर पुजारी के लोवर की जेब और दानपात्र से रुपये नहीं निकाले और न ही कमरे में रखे सोने-चांदी के अन्य जेवर छुए।
सोमवार सुबह श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो घटना का पता चला। सूचना पर चौकी पुलिस और फिर कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बाद में बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा व डीआईजी अजय साहनी ने एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर पड़ताल के साथ ही परिजनों व श्रद्धालुओं से जानकारी ली गई। शाम को डीएम अवनीश राय भी घटना स्थल पर पहुंचे। पुजारी मनोज शंखधार के बहनोई सतेंद्र मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ हत्या व लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।