{"_id":"6755fc9eb78a371d5e088654","slug":"the-pressure-of-vehicles-increased-in-the-city-due-to-the-closure-of-the-sot-river-bridge-badaun-news-c-123-1-sbly1006-130645-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सोत नदी का पुल बंद होने से नगर में वाहनों का दबाव बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सोत नदी का पुल बंद होने से नगर में वाहनों का दबाव बढ़ा
विज्ञापन
बिल्सी नगर में हाइवे पर वाहन बढने से लगता जाम। संवाद
बिल्सी। बिसौली के रानेट चौराहे के निकट स्थित सोत नदी पर बने पुल पर वाहनों का आवागमन बंद होने से नगर में बड़े वाहनों का दबाव बढ़ गया है। चंदौसी की ओर से कछला, कासगंज आने-जाने वाले वाहन बदायूं-बिजनौर हाईवे होते हुए नगर से गुजर रहे हैं। इस कारण बदायूं-बिजनौर हाईवे पर भी जाम लगने लगा है।
तीन दिन पहले कछला-शाहबाद हाईवे पर बिसौली के पास रानेट चौराहे के पास से गुजर रही सोत नदी पर बना पुल आवागमन के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। एकाएक बड़े वाहनों का पुल से आवागमन बंद किए जाने से बिल्सी नगर में वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है। इसलिए जाम लग रहा है।
वहीं बड़े वाहन बदायूं-बिजनौर हाईवे होते हुए नगर में थाना रोड अंबियापुर चौराहे होते हुए पहुंच रहे हैं। इसके अतिरिक्त पहले से ही इस हाईवे पर दिल्ली, संभल, बिजनौर आदि स्थानों के लिए बड़े वाहनों की आवाजाही है। अब सोत नदी पर बना पुल बंद होने से बड़े वाहनों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि सोत नदी के पुल पर आवागमन शुरू होने में कई माह लग सकते हैं। ऐसी स्थिति में नगर में बड़े वाहनों के आने-जाने का सिलसिला लंबे अरसे तक बने रहने की उम्मीद है। ऐसी स्थिति में नगर के लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन को तत्काल सार्थक कदम उठाने चाहिए।