फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The presentation was adorable children

रंगोली में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Wed, 27 Jan 2016 09:08 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 27 Jan 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
The presentation was adorable children
रजत जयंती के मौके पर कुमारतनय वैश्य युवा संगठन की ओर से शहर के भोलाधाम
विज्ञापन
में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान मेधावी बच्चों का अभिनंदन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा बच्चों की फैंसी ड्रेस, बूगी-बूगी नृत्य जूनियर और सीनियर वर्ग, बेवी शो, मेला प्रिंस-प्रिसेज, वेस्ट कपल, ग्रुप डांस आदि हुए। कार्यक्रम के अध्यक्ष युवा समाजसेवी सचित प्रकाश वैश्य ने युवाओं से समाज द्वारा कराए जाने वाले रचनात्मक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। कुमारतनय युवा सभा के अध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि समाज को क्रियाशील रखने, आपस में सामंजस्य बनाए रखने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा एकरूपता बनाए रखने को युवा संगठन आवश्यक है।
बरेली से आए महासभा के महामंत्री अरविंद ने इस तरह के कार्यक्रम के आयोजनों पर जोर दिया।  कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीष वैश्य, महामंत्री अरविंद गुप्ता का भी मार्गदर्शन रहा। मुख्य अतिथि शीला वैश्य ने भी विचार रखे। रजत जयंती के मौके पर संजय गुप्ता, चंद्रप्रकाश देवेंद्र वैश्य, राकेश, अशोक भारतीय, सुनील वैश्य आदि का सम्मानित किया गया। सफल प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed