फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The pregnant woman was shocked to hear that she was giving birth to a daughter and died

Budaun News: बेटी पैदा होने की बात सुनकर सदमे में आई प्रसूता, तोड़ा दम

Sun, 18 Aug 2024 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
The pregnant woman was shocked to hear that she was giving birth to a daughter and died
महिला अस्पताल में विलाप करते प्रसूता के परिजन। संवाद
बदायूं। महिला अस्पताल में सामान्य प्रसव के दौरान जब प्रसूता को बताया गया कि उसको बेटी हुई है, यह सुनते ही उसकी हालत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द के बाद प्रसूता ने दम तोड़ दिया। प्रसूता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। डॉक्टरों का कहना है कि हार्टअटैक आने से महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन


नगर पंचायत सैदुपर के मोहल्ला झंडा निवासी सलीम की पत्नी शाइस्ता बेगम (40) को शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसको लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां तैनात स्टाफ ने हालत गंभीर बताते हुए उसे महिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसको लेकर महिला अस्पताल पहुंचे। यहां उसका सामान्य प्रसव हो गया।
विज्ञापन

प्रसव के कुछ देर बाद शाइस्ता ने स्टाफ से पूछा कि उसे क्या हुआ है, उन्होंने उसे बेटी पैदा होने की बात बताई। यह सुनने के बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द होने लगा। जब तक डॉक्टर कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले से हैं तीन बेटियां, चौथी हुई तो लगा सदमा
परिजनों ने बताया कि सलीम के तीन बेटी और एक बेटा है। गर्भवती होने के बाद शाइस्ता को बेटे की चाह थी। महिला अस्पताल में बेटी पैदा होने की बात सुनकर वह सदमे में आ गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद हार्टअटैक आने के कारण उसकी मौत हो गई। शाइस्ता की मौत के साथ ही चार मासूम बच्चों के साथ ही नवजात के सिर से मां का साया उठ गया।




महिला का सामान्य प्रसव हुआ। कुछ ही देर में प्रसूता की मौत हो गई। दिल का दौरा पड़ने से ही प्रसूता की मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव घर ले गए। नवजात स्वस्थ है।- डॉ. इंदुकांत वर्मा, सीएमएस, महिला अस्पताल

महिला अस्पताल में विलाप करते प्रसूता के परिजन। संवाद

महिला अस्पताल में विलाप करते प्रसूता के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed