फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the Pragya puran katha started today

संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा का कलश यात्रा से शुभारंभ

Thu, 17 Dec 2015 08:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Thu, 17 Dec 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
the Pragya puran katha started today
चेयरमैन फात्मा रजा और पूर्व विधायक महेश गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन


शहर में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर किया धर्म ध्वजावाहकों का स्वागत

 
गांधी मैदान पर 21 दिसंबर तक चलने वाले संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि और आगंतुकों का भाजपा नेत्री दीपमाला गोयल ने तिलक लगाकर स्वागत किया। सेवानिवृत्त जज भगवान सिंह, डीपी सिंह, अनिल प्रकाश गुप्ता, आरएन जौहरी, शशि प्रजापति, शोभा जौहरी एवं सपना गुप्ता की टोली ने कलश पूजन कराया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ दिव्य कलश यात्रा शुरू हुई। यात्रा के मुख्य यजमान प्रमोद पाठक, पुष्पलता पाठक रहे।
यात्रा रजी चौक, सुभाष चौक, हलवाई चौक, मुख्य बाजार, गोपी चौक, लावेला चौक होते हुए शुभारंभ स्थल पर पहुंची। यहां गायत्री माता की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में मुख्य प्रबंध ट्रस्टी बी ज्ञानेंद्र, बरेली उप जोन प्रभारी झांझन लाल गंगवार, विजय मिश्रा, जगदीश प्रसाद सारस्वत, जगदीश प्रसाद शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, सुरेंद्र नाथ शर्मा,  आरडी शर्मा, उदयभान गुप्ता, एसपी सिंह सिसौदिया का सहयोग रहा। अंत में कार्यक्रम संयोजक अनिल राठौर एवं स्काउट मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

 
...जब प्रतिद्वंदी ने लगाई बिंदी
बदायूं। गायत्री परिवार के कार्यक्रम में जब नगर पालिका के चुनाव के प्रतिद्वंदी आमने-सामने हुए और उन्होंने जो आपसी सद्भाव दिखाया, वह अनुकरणीय रहा। लोगों तहे दिल से इसका स्वागत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुआ यूं कि कलश यात्रा का शुभारंभ करने को गायत्री परिवार ने पालिका की चेयरमैन फात्मा रजा को बतौर मुख्यअतिथि आमंत्रित किया था। कार्यकम में पहले से ही इस परिवार से जुड़ी भाजपा नेत्री दीपमाला गोयल मौजूद थीं। उन्होंने पालिका अध्यक्ष पद का उप चुनाव भाजपा से लड़ा था। उसमें सपा से उतरी फात्मा रजा विजयी हुईं थीं। गुरुवार को इस कार्यक्रम में जब दोनों महिलाएं आमने-सामने हुईं तो नजारा देखने लायक था। दीपमाला ने अतिथि परंपरा को निभाते हुए फात्मा रजा और उनके साथ आई महिलाओं के चंदन की बिंदी लगाई। वहीं भाजपा के पूर्व विधायक महेश गुप्ता और रजा ने एक साथ हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। चेयरमैन रजा भी पूरी यात्रा में पैदल घूमीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed