फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The police picked up the young man returning after getting bail.

Budaun News: जमानत कराकर लौट रहे युवक को रास्ते से उठा ले गई पुलिस

Mon, 10 Nov 2025 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The police picked up the young man returning after getting bail.
सहसवान में युवक को बाइक से उतारकर पुलिस ले गई, विरोध में प्रदर्शन करते परिजन। संवाद
सहसवान। जमानत कराकर बाइक से लौट रहे युवक को थाना पुलिस रास्ते से कार में डाल ले गई। यह आरोप युवक के भाई ने लगाए हैं। ग्रामीणों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन भी किया। बाद में एसडीएम समेत आलाधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के गांव भीकमपुर टप्पा निवासी मेंहदी हसन ने बताया कि उसके भाई आले हसन का भतीजे तारिफ हुसैन से झगड़ा हो गया था। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। आरोप है कि वह भाई की जमानत कराके बाइक से घर लौट रहा था कि रास्ते में गांव पहुंचने से पहले बाग के पास से बाइक रुकवाकर भाई को कार में डालकर पुलिस कर्मी ले गए।
विज्ञापन


उसने घर जाकर पूरा मामला बताया तो परिवार के लोग थाने पहुंच गए। थाने पर पुलिस ने उसके भाई के बारे में कुछ भी नहीं बताया। इसके बाद परिवार के लोगों ने 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दूसरे दिन भी उसके बारे में परिजनों को कुछ नहींं बताया है, जिससे परिवार के लोग परेशान हैं। परिजनों का कहना है कि आखिर युवक को पुलिस ने कहां रखा है। रविवार को एसडीएम सहसवान समेत एसएसपी व मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गोकशी के आरोप में चल रहा है वांछित
सहसवान क्षेत्र में हुई गोकशी के मामले में आले हसन वांछित चल रहा था। इंस्पेक्टर के बदल जाने के बाद तस्कर फिर से सक्रिय हो गए हैं। नए इंस्पेक्टर को यह नहीं पता था कि जिसका वह शांतिभंग में चालान कर रहे हैं। वह गोतस्करी के मुकदमे में वांछित चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस कहीं उसके भाई का एनकाउंटर न कर दे।




परिजन थाने आए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस की गाड़ी थी और बाइक रोककर उसके बेटे आले हसन को कार में बिठाकर ले गई। थाना पुलिस ऐसे किसी व्यक्ति को नहींं लाई है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। जानकारी की जा रही है कि आखिर उसको किस थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है या क्राइम ब्रांच की टीम तो नहीं ले गई है। - धनंजय सिंह, इंस्पेक्टर सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed