{"_id":"6820e60f43cea8aadb0adc51","slug":"the-police-handed-over-both-the-children-found-crying-to-their-families-badaun-news-c-123-1-sbly1018-139233-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोते मिले दोनों बच्चे पुलिस ने उनके परिजनों को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोते मिले दोनों बच्चे पुलिस ने उनके परिजनों को सौंपे
विज्ञापन
बिसौली में बच्चों को परिजनों को सौंपती पुलिस। स्रोत-पुलिस
बिसौली। क्षेत्र के गांव मदनजुड़ी में खेलते-खेलते दो बच्चे घर से दूर जाने पर रास्ता भटक गए। पुलिस को दोनों बच्चे रोते हुए मिले तो पुलिस उन्हें थाने ले आई और परिजनों का पता लगाकर उनके सुपुर्द कर दिया। बच्चों को पाकर उनके परिजन खुश हो गए।
इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि पांच साल के दो बच्चे रोते हुए शहर में घूम रहे हैं। मौके पर पहुंंचकर उन्होंने दोनों बच्चों से उनका नाम और पता पूछा। इसके बाद उन्हें थाने ले गए। दोनों को खाना खिलाया। परिजनों की तलाश में थानाक्षेत्र में संचालित व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से मैसेज प्रसारित कराया। कुछ ही देर में बच्चों के परिवारीजनों से संपर्क हो गया।
परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे कमल व तरंग, जो सगे ममेरे-फुफेरे भाई हैं, खेलते-खेलते लापता हो गए थे। बताया कि कमल मदनजुडी का तो तरंग उघैती के गांव रायपुर का रहने वाला है। वह अपने मामा के घर आए हुए थे। दोनों बच्चों को सकुशल थाने पर देखकर उनके परिवारीजन खुश हो गए। उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया।