फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The police did not handle Advanced Virpal killer

पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े वीरपाल के हत्यारे

Fri, 08 May 2015 12:09 AM IST
Alapur
Alapur Updated Fri, 08 May 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन

उसावां थाने के एक गांव में प्रेम प्रसंग की रंजिश में खूनी संघर्ष हुआ था। प्रेमिका के परिवार वालों ने प्रेमी रविंद्र के घर पर धावा बोलकर उसके चाचा वीरपाल की हत्या कर दी। वीरपाल के भाई सोहनलाल और प्रकाश गंभीर घायल हो गए। मृतक के भाई रामरहीश ने श्रीपाल, महेश, महेंद्र, दुर्विजय और अवनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे। पांच नमाजदों में से पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी गई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इधर घटना के बाद से गांव में तनाव है। एसओ राजेश तिवारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। उनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के कुछ रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। गांव में स्थिति पूरी तरह से शांत है।
विज्ञापन



बालिग निकली प्रेमिका, प्रेमी भेजा गया जेल
बदायूं। प्रेमिका के पिता ने 19 मार्च को रविंद्र समेत पांच लोगों के खिलाफ घर में घुसकर गाली गलौज करने और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार तड़के घटना के बाद पुलिस ने प्रेमी रविंद्र और उसकी प्रेमिका को हिरासत में ले लिया था। उसे जेल भेज दिया गया है। इधर गुरुवार को पुलिस ने प्रेमिका का मेडिकल और उम्र की जांच कराई। इसमें वह बालिग निकली है। सीएमओ डॉ. दीपक सक्सेना ने उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्राफ लूटकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार
सहसवान। सर्राफ लूटकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार किए गए आरोपी राहुल के पास से 315 बोर का एक तमंचा, 25 हजार रुपये नगदी और एक किलो चांदी बरामद हुई है।
सहसवान के सैफुल्लागंज निवासी सर्राफ अनुज माहेश्वरी 23 अप्रैल को दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। रास्ते में कब्रिस्तान के पास बदमाशों ने उनसे नगदी और जेवर से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर अनुज और उनके नौकर तोताराम को गोली मार दी थी। एसएसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए एसओजी लगाई थी। मोबाइल सर्विलांस के जरिए पुलिस ने भूरा उर्फ युसुफ पुत्र अकील अहमद निवासी मिर्धा टोला और शादाब उर्फ सद्दाम पुत्र हनीफ निवासी अकबराबाद को गिरफ्तार कर पिछले दिनों जेल भेज दिया था। इसके बाकी साथियों की तलाश थी। गुरूवार को कोतवाल अशोक कुमार को सूचना मिली सर्राफा लूटकांट का आरोपी राहुल भवानीपुर तिराहे पर खड़ा हुआ है। सूचना पर एसआई अरविंद यादव, कांस्टेबल लोकेश यादव, अजीत सिंह और राम रतन यादव ने घेराबंदी करके राहुल को गिरफ्तार कर लिया। सीओ उमेश यादव ने बताया कि लूट का खुलासा सर्विलांस के जरिए हुआ है। बाकी के दो आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



डीजे स्वामी को मारपीट कर घायल किया
सहसवान। डीजे के पैसे मांगने पर दो लोगों ने डीजे स्वामी को मार पीटकर घायल कर दिया। डीजे का सामान भी तहस नहस कर डाला। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। नगर के मोहल्ला शहवाजपुर निवासी नेतराम किराए पर डीजे चलाते हैं। वह 15 हजार रुपये किराए पर भमौरी गांव में डीजे लेकर गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद नेतराम ने कराया मांगा। इस पर दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए। इन लोगों ने नेतराम को मारपीट कर घायल कर दिया। उसका डीजे भी तोड़ डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed