फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The people of the city struggled with the traffic jam for two hours, the patient kept suffering in the ambulance

Budaun News: दो घंटे जाम से जूझे शहर वाले, एंबुलेंस में तड़पता रहा मरीज

Tue, 22 Oct 2024 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
The people of the city struggled with the traffic jam for two hours, the patient kept suffering in the ambulance
बदायूं। सोमवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई। शहर में सुबह से लेकर दोपहर तक जगह-जगह जाम लगा। कोई चौराहा ऐसा नहीं था जहां जाम न हो। सुबह नौ से 11 बजे तक शहर के अंदर के चौराहे तो दोपहर एक बजे इंद्रा चौक, भामाशाह चौराहे तक जाम रहा। जाम में फंसी प्राइवेट एंबुलेंस में मरीज तड़पता रहा। करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस निकल पाई तब मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सोमवार को शहर के भामाशाह चौक से इंद्रा चौक तक जाम लगा तो स्टेशन रोड, एसके कॉलेज रोड पर सैकड़ों वाहन फंस गए। इस दौरान शहर में यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। मुख्य मार्गों से लेकर हर गली में वाहन फंसे दिखे। कहीं-कहीं यातायात पुलिस भी जाम से निजात दिलाने की कोशिश करती दिखी। करीब दो घंटे बाद हालात सामान्य हो सके।
विज्ञापन

इसके अलावा अपराह्न करीब एक बजे तक पुलिस लाइंस चौराहा से इंद्रा चौक तक जाम लगा रहा। वाहनों की दो-दो किलोमीटर तक कतार लग गई। ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी बीच सड़कों पर वाहनों को खदेड़ते दिखे। जाम में फंसी बसों में सवार यात्री भी परेशान रहे। गली-मोहल्लों से निकलने वाले लोग जाम के चलते काफी देर तक परेशान रहे। करीब दो बजे जाम खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली। शहर के पुलिस लाइंस चौराहा, इंद्रा चौक, दातागंज तिराहा आदि चौराहों समेत शहर की हर गली में वाहन फंसे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्कूल बसें भी जाम में फंसीं
अपराह्न करीब एक बजे जिस समय इंद्रा चौक पर जाम लगा, तभी स्कूलों की भी छुट्टी हुई थी। इंद्रा चौक से भामाशाह चौक, एसके कॉलेज, स्टेशन रोड पर कई स्कूल की बसें, जो बच्चाें को घर छोड़ने जा रहीं थीं, जाम में फंस गईं। जाम में फंसकर स्कूली बच्चे भी काफी परेशान हुए।



स्कूल की बसों की वजह से जाम लगा था। जाम खुलवाने में करीब एक घंटे का समय लग गया। शहर में बाकी जगह जाम की स्थिति नहीं रही। -आरएल राजपूत, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed