फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The old school building was demolished and the foundation stone of the new one was laid

Budaun News: विद्यालय की पुरानी बिल्डिंग ढहाई, नई का शिलान्यास

Mon, 24 Jun 2024 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
The old school building was demolished and the foundation stone of the new one was laid
दातागंज के पापड़ में विद्यालय का ​शिलान्यास करते दातागंज विधायक। संवाद
दातागंज। गंगा एक्सप्रेस-वे की सीमा में आने पर ग्राम पंचायत पापड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय को ढाह दिया गया था। अब यह विद्यालय एक्सप्रेस-वे की ओर से उससे कुछ दूरी पर बनाया जाएगा। इसके लिए जगह ब्रह्मदेव मंदिर के महंत स्वामी परमात्मा स्वरूप ने दान की है। वहां पर विधायक राजीव कुमार सिंह ने विधि विधान से पूजन करके विद्यालय का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

तहसील दातागंज की ग्राम पंचायत पापड़ के मजरा फिरोजपुर अरिल पर बना उच्च प्राथमिक विद्यालय बना है, जो एक्सप्रेस-वे की सीमा में आ रहा था। विद्यालय में पांच कमरे थे। यहां पर 151 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। उन्हें पास के विद्यालयाें में उनकी सुविधा के अनुसार स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि पहले विद्यालय में पांच कमरे थे, लेकिन अब आठ कमरे बनाए जाएंगे। इसका मॉडल जो तैयार किया गया है, वह प्राइवेट स्कूलों से भी सुंदर है। एसडीम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया की स्कूल की लागत लगभग 80 लाख रुपये है। बीएसए स्वाति भारती, माधव सिंह, अनूप गुप्ता, विजय कुमार सिंह, परमात्मा दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed