फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The officers woke up and replaced all the four transformers of Singathara village

Budaun News: जागे अफसर और बदल दिए सिंगथरा गांव के चारों ट्रांसफॉर्मर

Mon, 05 May 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The officers woke up and replaced all the four transformers of Singathara village
सिंगथरा गांव में ट्रांसफार्मर लगाते बिजली विभाग के कर्मचारी व मौजूद ग्रामीण। संवाद - फोटो : kathua
रहेड़िया। सात दिन से विद्युत निगम के अधिकारियों ने सिंगथरा गांव में फुंके ट्रांसफार्मरों को बदलने की प्रक्रिया तक शुरू नहीं की। इससे परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया तो अमर उजाला में उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। उसके बाद अफसर सक्रिय हुए रविवार को चारों ट्रांसफॉर्मर बदल दिए गए। इससे गांव में बिजली सप्लाई शुरू हो गई और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव सिंगथरा में सात दिन पहले एक साथ चारों ट्रांसफार्मर फुंक गए थे। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत की। फिर भी ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कर्मचारी गांव नहीं गए। शनिवार को गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने गांव में जमकर हंगामा किया। यह मामला अखबार की सुर्खियां बना तो चारों ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया गया। रविवार अपराह्न 12 बजे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति शुरू हुई तो लोगों ने राहत की सांस लेते हुए अमर उजाला को धन्यवाद दिया। गांव के हरिओम शर्मा का कहना है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की लापरवाही थी, जो सात दिन तक लोगों को गर्मी के दंश को झेलना पड़ा। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवा दिया गया है।

सिंगथरा गांव में ट्रांसफार्मर लगाते बिजली विभाग के कर्मचारी व मौजूद ग्रामीण। संवाद

सिंगथरा गांव में ट्रांसफार्मर लगाते बिजली विभाग के कर्मचारी व मौजूद ग्रामीण। संवाद- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed