फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The office bearers of the District Civil Bar took the oath.

Budaun News: जिला सिविल बार के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Tue, 03 Feb 2026 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The office bearers of the District Civil Bar took the oath.
शपथ ग्रहण करते पदा​धिकारी।
बदायूं। जिला सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जिसमें अध्यक्ष पद की शपथ अरविंद पाराशरी, महासचिव पद की कौशलेंद्र शर्मा ने शपथ ली।
विज्ञापन

जिला सिविल बार एसोसिएशन बदायूं का चुनाव 27 जनवरी हो हुआ था। जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे, जिसका शपथ समारोह सोमवार को किया गया। एल्डर कमेटी के पदाधिकारी अनवर आलम ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में अरविंद पाराशरी अध्यक्ष, कौशलेंद्र शर्मा महासचिव, राधारमण गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वेद प्रकाश साहू उपाध्यक्ष थे। इसके अलावा जफर हुसैन संयुक्त सचिव प्रशासन, राघव पाठक संयुक्त सचिव पुस्तकालय, मोहित अग्रवाल कोषाध्यक्ष, नितिन गुप्ता संयुक्त सचिव प्रकाशन, वरिष्ठ कार्यकारिणी जमील अहमद, सुभाष चंद्र सक्सेना, सिशनेश सक्सेना, राजीव सक्सेना, राजबीर सिंह, वीरेंद्र गौड़ कनिष्ठ कार्यकारणी दीपांकर साहू, सुधीर मिश्रा, अनिल कुमार वर्मा, राज कमल, शब्बीर अली मामून रशीद ने शपथ ली।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जिला बार योगेंद्र पाल शर्मा, पूर्व महासचिव अरविंद शर्मा, पूर्व महासचिव विवेक शर्मा, दीपक पाठक, मोहित पाण्डेय, दुष्यंत पाठक, आकिल, विकास उपाध्याय, हिमांशु सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभिलेख एवं आय-व्यय विवरण न देने पर नोटिस होगा जारी

बदायूं। दि डिस्ट्रिक्ट सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष सुनील कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बार से संबंधित समस्याओं स्वच्छता, ई-लाइब्रेरी एवं क्लर्क की नियुक्ति जैसे विषयों पर चर्चा हुयी। बार से संबंधित अभिलेख एवं आय-व्यय का विवरण न दिए जाने के कारण नोटिस जारी करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में महासचिव विवेक कुमार रैंदड़ ने कहा कि दि डिस्ट्रिक्ट सिविल बार एसोसिएशन का संबंद्धीकरण उत्तर प्रदेश बार काउंसिल से संबद्ध है। जिसका वार्षिक चुनाव दिनाक 27 जनवी को हो चुका है। कुछ सदस्य जानबूझकर भ्रम फैला रहे हैं। दि डिस्ट्रिक्ट सिविल बार के नाम से ही आज तक समस्त पत्राचार होते रहे हैं एवं सदस्यों के चंदे की रसीद भी इसी नाम से कटती रही हैं। अधिवक्ता हित में कई दशकों बाद बार एसोसिएशन में चुनाव कराने का निर्णय दिनांक 21 जनवरी को आम सभा में बहुमत से लिया गया था। बार के आय व्यय का हिसाब देने से बचने का तथा बार भवन व उसकी संपत्ति के दस्तावेज उपलब्ध न कराना गलत है।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधुकर शर्मा, उपाध्यक्ष हरि प्रताप सिहं राठौड़ बार हित व अधिवक्ता हित में जो भी उचित होगा वह कदम उठाए जाएंगे। बैठक में में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष प्रेम स्वरूप वैश्य, सदस्य एल्डर्स कमेटी हेमेंद्र कुमार, ब्रजपाल सिहं, उपाध्यक्ष रक्षित सरन, संदीप सिंह, कोषाध्यक्ष रामेंद्र रेडर, संयुक्त सचिव स्वाति गुप्ता, वैभव गुप्ता, सदस्य कार्यकारिणी अंशुल गुप्ता, अर्पित श्रीवास्तव, अमित माथुर आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed