फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The number of contracted buses has increased, but passengers are still wandering

Budaun News: अनुबंधित बसों के फेरे बढ़े, फिर भी भटक रहे यात्री

Sun, 02 Feb 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The number of contracted buses has increased, but passengers are still wandering
सुग्रीव।
बदायूं। परिवहन निगम की 115 बसें महाकुंभ में चले जाने के बाद से जिले में बसों का टोटा है। लोकल रूट पर एक-एक घंटे इंतजार के बाद बस मिल पा रही है। सबसे ज्यादा बुरा हाल दिल्ली रूट का है। यहां दो-दो घंटे के इंतजार के बाद दूसरे डिपो की बस मिल रही है।
विज्ञापन


प्रयागराज महाकुंभ में बदायूं डिपो से करीब 115 बसें जाने से लंबे रूट पर बसों का संचालन थम गया है। बसाें के जाने के बाद दिल्ली, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, नोएडा और अनूपशहर के लिए रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। यहां आने-जाने के लिए बाहरी डिपो की बसों का ही सहारा बचा है।
विज्ञापन

डिपो से प्रतिदिन निगम और अनुबंध की बसों का हरिद्वार, देहरादून, हलद्वानी, दिल्ली, मथुरा, अलीगढ़, आगरा, हाथरस, एटा, कासगंज, लखनऊ, मेरठ, फर्रूखाबाद, मुरादाबाद, कौशाम्बी, गाजियाबाद और अनूपशहर के लिए संचालन होता था। लंबे रूट के अलावा अन्य रूटों पर संचालित बसों के प्रयागराज जाने पर संचालन रुक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सिर्फ 66 बसें ही दौड़ाई जा रहीं हैं। फेरे बढ़ाए जाने का खास फायदा यात्रियों को नहीं हो रहा है। उन्हें घंटों लोकल व दिल्ली जाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। यहां बता दें कि आमदिनों में दिल्ली के लिए बदायूं डिपो की 80 बसें चलती थीं। अब महज तीन-चार बसें ही जा रहीं हैं। ऐसे में जब दूसरे डिपो की बसें आती हैं तब ही यात्री जा पा रहे हैं। दिल्ली रूट पर यात्रियों को एक से दो घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ रहा है।



धक्का लगाकर यात्रियों ने स्टार्ट की खटारा बस
बताया जा रहा है कि जो बसें रह गईं हैं उनमें अधिकांश खटारा हैं। ये बसें लोकल रूट पर भी यात्रियों को गंतव्य तक नहीं पहुंचा पा रहीं। शुक्रवार की रात को दिल्ली जाने के लिए कई लोग रोडवेज बस स्टैंड पर खड़े थे। इसको देखते हुए एक खटारा बस दिल्ली के लिए लगाई गई। हालात यह हुए कि यात्रियों ने धक्का लगाया तब बस स्टार्ट हुई। बताया जा रहा है कि जो 66 बसें चल रही हैं उसमें 20 खटारा हैं।





दिल्ली की बस के लिए करना पड़ा इंतजार
दातागंज के रहने वाले आशुतोष ने बताया कि दिल्ली जाना है। दो घंटे से रोडवेज बस का इंतजार कर रहे हैं। कोई बस ही नहीं है। अगर बस मिलेगी तो जाएंगे, नहीं तो कल आकर फिर बस का इंतजार करेंगे।




पूछताछ केंद्र पर भी कोई नहीं
शाहजहांपुर के रहने वाले सुग्रीव ने बताया कि वह करीब तीन घंटे से दिल्ली जाने वाली बस का इंतजार कर रहे हैं। बस कब आएगी, यह कोई नहीं बता पा रहा। पूछताछ केंद्र पर भी कोई नहीं है।




दिल्ली के लिए केवल बाहरी डिपो की बसें चल रहीं हैं। अगर रात में सवारियां ज्यादा होंगी तो एक-दो बसें और लगवा दी जाएंगी। -अजय कुमार, एआरएम बदायूं

सुग्रीव।

सुग्रीव।

सुग्रीव।

सुग्रीव।

सुग्रीव।

सुग्रीव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed