{"_id":"6956b841aab7a3425805dfbe","slug":"the-no-helmet-no-petrol-rule-should-be-strictly-enforced-badaun-news-c-123-1-bdn1036-154066-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सख्ती से लागू किया जाए नो हेलमेट नो पेट्रोल का नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सख्ती से लागू किया जाए नो हेलमेट नो पेट्रोल का नियम
विज्ञापन
बदायूं के कलक्ट्रेट परिसर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना
बदायूं। सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती मौतों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 01 से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा। इसका शुभारंभ बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को नो हेलमेट नो पेट्रोल योजना को प्रभावी ढंग से लागू कराने के निर्देश दिए।
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि बीमारियों से अधिक मौतें सड़क दुर्घटनाओं में हो रहीं हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जनचेतना, जागरूकता, यातायात नियमों की जानकारी और उनका कड़ाई से अनुपालन कर सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य कर रहे हैं। सड़क दुर्घटनाओं को रोकना केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
सदर विधायक महेश चंद गुप्ता ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी को ईमानदारी से प्रयास करने होंगे। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अम्बरीश कुमार ने कहा कि देश में प्रतिवर्ष औसतन पौने दो लाख लोगों की मृत्यु सड़क दुर्घटनाओं में हो जाती है, जबकि उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा लगभग 24,500 है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सेव लाइफ फाउंडेशन द्वारा देश के 100 जनपदों को जीरो फैटिलिटी डिस्ट्रिक्ट के रूप में चिन्हित किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के 20 जनपद शामिल हैं और बदायूं जनपद 18वें स्थान पर है। यह सूची वर्ष 2023-24 के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अवनीश राय, एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्यमी, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
घायल को अस्पताल पहुंचाओ, 25 हजार का इनाम पाओ
एआरटीओ ने बताया कि राहवीर योजना के अंतर्गत अब गोल्डन आवर में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले गुड सेमेरिटन को 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी और उसे सम्मानित भी किया जाएगा।
जिले में हैं 22 ब्लैक स्पॉट
लोक निर्माण विभाग के अभियंता ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 में जनपद में 22 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए थे, जिनमें से 09 पर सुधार कार्य पूरे हो चुके हैं। शेष 13 ब्लैक स्पॉट के लिए शासन से अनुमोदन प्राप्त हो गया है, जिन पर शीघ्र कार्य शुरू किया जाएगा।
जिले में हैं चार क्रिटिकल कॉरिडोर
लोक निर्माण विभाग के मुताबिक, जिले में चार क्रिटिकल कॉरिडोर बदायूं–बिजनौर मार्ग बदायूं–मेरठ मार्ग मुरादाबाद–फर्रुखाबाद मार्ग व राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी चिन्हित किए गए हैं। इसके अलावा जनपद के 21 थानों में से 11 थाने सड़क दुर्घटनाओं की दृष्टि से क्रिटिकल श्रेणी में आते हैं।