फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The National Security Act (NSA) will be invoked against those involved in cow slaughter and serious crimes, and their assets will also be confiscated.

Budaun News: गोकशी और संगीन अपराध करने वालों पर लगेगा रासुका, संपत्ति भी होगी जब्त

Mon, 07 Sep 2026 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The National Security Act (NSA) will be invoked against those involved in cow slaughter and serious crimes, and their assets will also be confiscated.
बदायूं। गोकशी समेत संगीन अपराधों में शामिल अपराधियों पर अब रासुका के तहत कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। डीआईजी रेंज अजय कुमार साहनी के निर्देश के बाद एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस को ऐसे अपराधियों को चिह्नित करने और उनके खिलाफ कार्रवाई की पत्रावली तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अपराध से अर्जित संपत्तियों की भी जांच कर उन्हें जब्त कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस स्तर पर गोकशी, हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, दहेज हत्या और अन्य गंभीर अपराधों में सक्रिय एवं आदतन अपराधियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इसमें खासतौर पर ऐसे अपराधी पुलिस की निगरानी में होंगे, जिनके खिलाफ लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता सामने आती रही है। उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड, दर्ज रिपोर्ट और वर्तमान गतिविधियों की भी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर थाना स्तर से ऐसे अपराधियों को चिह्नित कर उनकी पूरी कुंडली तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही अपराधियों और उनके सहयोगियों की संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। यदि जांच में संपत्ति अपराध से अर्जित होना सामने आता है तो उसे जब्त कराने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी की ओर से जो भी निर्देश मिले हैं उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संगीन अपराधों में शामिल अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है। - अंकिता शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed