{"_id":"69485b732a9929f1030e3022","slug":"the-national-general-secretary-of-panchdashnam-juna-akhara-will-visit-mission-english-school-badaun-news-c-123-1-sbly1001-153328-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मिशन इंग्लिश स्कूल में आएंगे पंचदशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मिशन इंग्लिश स्कूल में आएंगे पंचदशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय महासचिव
विज्ञापन
मिशन इंग्लिश स्कूल में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देती मैनेजिंग डायरेक्टर शोभा फ्रांसेस।
बदायूं। मिशन इंग्लिश स्कूल की ओर से चार दिवसीय क्रिसमस कार्निवल कार्यक्रम का आयोजन 23, 24, 25 एवं 28 दिसंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 23 दिसंबर को होगा। इसमें श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी आनंदेश्वरानंद गिरि महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
मिशन इंग्लिश स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर शोभा फ्रांसेस ने विद्यालय परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि 24 दिसंबर को सर्व धर्म सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश देंगे। उन्होंने आगे बताया कि 25 दिसंबर को विद्यालय परिसर में क्रिसमस सेलिब्रेशन धूमधाम से मनाया जाएगा।
28 दिसंबर को सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में क्रिसमस मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न स्टॉल भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अवध प्रांत एवं गोंडा प्रभारी आर्थर क्रोकर, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।