फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The municipality does not have a plan to catch the ferocious dogs

Budaun News: खूंखार हो रहे कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर पालिका के पास नहीं है योजना

Sat, 19 Jul 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The municipality does not have a plan to catch the ferocious dogs
जिला अस्पताल की ओपीडी में एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
बदायूं। शहर में कुत्ते खूंखार हो रहे हैं। पिछले एक माह में चार हजार से ज्यादा लोगों को कुत्तों ने शिकार बनाया है। शहरवासियों के लिए यह बड़ी समस्या है, लेकिन इसके निस्तारण के लिए नगर पालिका के पास कोई योजना नहीं है। जबकि डेढ़ माह पहले मुख्यमंत्री कुत्तों को पकड़ने की योजना बनाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बदायूं शहर की हर गली में लोग आवारा कुत्तों से परेशान हैं। शुक्रवार को सर्राफा बाजार में दो युवक मोटर साइकिल से निकले। इस दौरान उन्हें दो कुत्तों ने दौड़ा लिया। बाजार में भीड़ होने की वजह से बाइक सवारों ने बाइक रोक ली। इसके बाद दोनों कुत्ते पीछे हटे और आसपास के लोगों ने उन्हें भगाया। व्यापारी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बाजार में कुत्तों का आतंक है। सामान खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को हर दिन शिकार बना रहे हैं। व्यापारी नवीन गुप्ता ने बताया कि भौंकते हुए कुत्ते दुकानों में घुस आते हैं। इस वजह से दुकान के बाहर डंडा रखा है, ताकि अगर वह अंदर आए तो भगा सकें।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने पहुंचे इस्लामनगर के सचिन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह पैदल घर जा रहे थे। रास्ते में कुत्ते ने उसे दौड़ा लिया। जब वह भागने लगे तो तीन-चार कुत्ते आ गए और वह घबरा कर गिर गए। इस दौरान कुत्ते ने उनके हाथ में काट लिया। इधर, जिला अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार हर माह चार हजार से ज्यादा लोगों को कुत्ते शिकार बना रहे हैं। शहर में हर दिन 50 लोगों को कुत्ते काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कुत्ता काटने पर क्या करें
- कुत्ते के काटने के बाद घाव को 15 मिनट तक बहते पानी और साबुन से धोएं।
-घाव को साफ कपड़े या पट्टी से बांध लें।
-अगर खून आ रहा है तो तत्काल डॉक्टर के पास जाएं।
-एंटी रैबीज वैक्सीन जरूर लगवाएं।
--
- कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। इससे लोगों को बचाने के लिए अभी कोई योजना नहीं है। आने वाले दिनों में योजना तैयार कराएंगे। शासन से भी इसके निर्देश मिले हैं। - विनयमणि त्रिपाठी, ईओ, बदायूं नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed