फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The morning was foggy, followed by bright sunshine.

Budaun News: सुबह में सड़कों पर छाई रही धुंध, फिर निकली तेज धूप

Thu, 12 Mar 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The morning was foggy, followed by bright sunshine.
शहर में सड़क पर छाया कोहरा। संवाद
बदायूं। मार्च में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला-बदला नजर आ रहा है। बुधवार सुबह के समय जिले के कई इलाकों में धुंध छाई रही, जिससे सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई। धुंध के चलते वाहन चालक लाइट जलाकर धीमी गति से चले।
विज्ञापन


जिले में सुबह के समय वातावरण में धुंध के साथ हल्की ठंडक बनी रही। इससे दूर तक कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों और मुख्य सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी। कई लोगों ने सुबह की सैर भी धुंध की वजह से देर से शुरू की।
विज्ञापन

स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों को भी परेशानी हुई। हालांकि सुबह करीब साढ़े आठ बजे के बाद धीरे-धीरे धुंध छंटने लगी। आसमान साफ होने लगा। इसके बाद धूप निकलने से मौसम में बदलाव महसूस किया गया। पूर्वाह्न के समय तेज धूप निकल आई, जिससे तापमान में बढ़ोतरी महसूस की गई। लोगों ने दिन के समय गर्मी का एहसास भी किया। मौसम में इस तरह के अचानक बदलाव से लोगों को सुबह ठंड और दिन में गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज। धुंध से सैदपुर क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित रहा, इससे वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही।

शहर में सड़क पर छाया कोहरा। संवाद

शहर में सड़क पर छाया कोहरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed