फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The MLA inaugurated development works worth Rs 86 lakh

Budaun News: विधायक ने 86 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Thu, 19 Jun 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The MLA inaugurated development works worth Rs 86 lakh
जनचौपाल लगाकर लोगों को संबो​धित करते सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता। स्रोत संगठन
बदायूं। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर गांव कण्डेला, सहपुरा, बल्लिया व अहरुइया के शक्ति केंद्र पर जनचौपाल लगाई गई। इस दौरान सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कई गांवों में करीब 86 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि आज भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ विकसित राष्ट्र होने की कगार पर है। वैश्विक स्तर पर भी आज देश की छवि एक निडर एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में है। इस मौके पर अनेकपाल पटेल, मंडल अध्यक्ष नौरंग पाल, विश्वजीत गुप्ता, रामचरण पाल, प्रेमपाल मौर्य, गब्बर सिंह, श्रीकृष्ण पाठक, अंकित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां
कुंवरगांव। नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत परिसर में बुधवार दोपहर को हुए कार्यक्रम में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं। भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रवि बाबू गुप्ता ने कहा कि पिछले 11 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने भारत को पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताते हुए चौथे स्थान की ओर बढ़ने का दावा किया। मंडल अध्यक्ष नौरंग पाल ने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक, ऑपरेशन सिंदूर व वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख ने इस अवधि को परिभाषित किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, अरविंद रावत, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अनिल सिंह, किशनवीर सिंह, सुखपाल मौर्य आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

उसावां। बुधवार को ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सभा में विधायक राजीव कुमार गुप्ता ने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर ओम प्रताप सिंह, भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ डीके गुप्ता, भाजपा के मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार लोधी सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed