फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The miscreants were behind from Amrauli itself

अमरौली से सेवानिवृत्त अध्यापक के पीछे लगे थे बदमाश

Wed, 19 Oct 2022 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
The miscreants were behind from Amrauli itself
जिला अस्पताल में मोर्चरी के बाहर जानकारी देते मृतक के परिवार वाले। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। वजीरगंज इलाके में सेवानिवृत्त अध्यापक की हत्या करने वाले बदमाश अमरौली से ही उनके पीछे लगे थे। गांव में चर्चा है कि हत्या से पहले दोनों बदमाशों को गांव में देखा गया था। जैसे ही सेवानिवृत्त अध्यापक गांव से निकले कि बदमाश उनके पीछे लग गए और रास्ते में उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बदमाश हेलमेट पहने थे। वह अपाचे बाइक से पीछा करते हुए आए थे। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि सेवानिवृत्त अध्यापक सत्यपाल सिंह को कॉल करके बुलाया गया था। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो रही है। परिवार वाले भी ऐसी जानकारी से इन्कार कर रहे हैं। पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू करते हुए परिवार वालों के मोबाइल नंबर लिए हैं।
विज्ञापन

इधर, यह भी कहा जा रहा है कि जो प्रत्यक्षदर्शी मौके पर देखा गया था। वह सत्यपाल सिंह की बाइक पर पीछे बैठा था, जबकि प्रत्यक्षदर्शी दिलदार खुद को पैदल आना बता रहा है।। हत्यारोपी कौन हैं और उन्होंने हत्या क्यों की। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी बोला-उसके सामने भागे थे बदमाश
घटना के प्रत्यक्षदर्शी दिलदार का कहना है कि वह गांव-गांव जाकर भीख मांगकर अपना गुजारा करता है। हत्या के दौरान वह अमरौली गांव से ही पैदल भीख मांगकर लौट रहा था। यह इत्तेफाक है कि बदमाशों ने उसके नजदीक ही सत्यपाल को रोका था। उसने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह पैदल था। इससे ज्यादा दूर नहीं जा पाया। उसने सत्यपाल सिंह को संभालना ज्यादा जरूरी समझा।

अमरौली-सैदपुर रोड पर इसी जगह सेवानिवृत्त अध्यापक को मारी गई गोली, छानबीन करती पुलिस। संवाद

अमरौली-सैदपुर रोड पर इसी जगह सेवानिवृत्त अध्यापक को मारी गई गोली, छानबीन करती पुलिस। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed