{"_id":"6866da646b23a9a4f50d7eff","slug":"the-miscreants-knocked-down-the-canteen-operator-with-a-stick-and-looted-rs-82-thousand-badaun-news-c-123-1-bdn1011-142350-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बदमाशों ने डंडा मारकर कैंटीन संचालक को गिराया, 82 हजार की लूूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बदमाशों ने डंडा मारकर कैंटीन संचालक को गिराया, 82 हजार की लूूट
विज्ञापन
पीड़ित दीपू। संवाद
बदायूं /उघैती। थानाक्षेत्र के गांव करनपुर के पास बृहस्पतिवार दोपहर चार नकाबपोश बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक से लूटपाट की। पहले सड़क किनारे खड़े दो बदमाशों ने डंडा मारकर उसकी बाइक गिरा दी। इससे बाद पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने मारपीट कर 82 हजार की नकदी लूट ली। सूचना पर आई पुलिस ने कांबिग की, लेकिन सुराग नहीं लग सका। देर शाम तहरीर पुलिस को दी हैं।
बिसौली कस्बा के मुहल्ला कटरा निवासी दीपू पुत्र निरंजन इस्लामनगर कस्बा स्थित एक देशी शराब की दुकान में कैंटीन चलाता है। बुधवार दोपहर वह दुकान से 82,700 रुपये की नकदी लेकर बिसौली स्थित कार्यालय पर जमा कराने जा रहा था। वह जब उघैती थानाक्षेत्र के गांव करनपुर व गदगांव के बीच पहुंचा। तभी पहले से सड़क किनारे घात लगाए खड़े दो नकाबपोश बदमाशों ने उसकी बाइक में डंडा मार दिया। उसके बाद मारपीट कर लूट लिया। उसके कपड़े फट गए। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर आई पुलिस को कैंटीन संचालक ने घटना की जानकारी ली। बदमाशों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन पुलिस को बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने बताया कि वह शराब अनुज्ञापी प्रियंक कौशिक की दुकान में कैंटिन चलाता है।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की
उघैती इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने बताया कि प्रथम जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच की जा रहीं है। जांच में जो भी साक्ष्य आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-