फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The miscreants had come with the intention of murder, police found evidence

Budaun News: हत्या के इरादे से आए थे बदमाश, पुलिस को मिले साक्ष्य

Sun, 26 May 2024 04:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 26 May 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
The miscreants had come with the intention of murder, police found evidence
इस्लामनगर। अल्लैहपुर मढ़ैया डकैती कांड में शनिवार को पुलिस और एसओजी टीम ने गांव में जाकर गहनता से छानबीन की और गांव के एक-एक व्यक्ति से पूछताछ की। कोई व्यक्ति यह बताने को तैयार नहीं है कि उसने बदमाशों को देखा था या फिर उसने लूटपाट के दौरान परिवार वालों की चीखें सुनी थीं। पुलिस को जांच में मिला कि बदमाश हत्या के इरादे से ही घर में घुसे थे। पुलिस के मुताबिक अगर लूटपाट का मामला होता तो बदमाश महिला के कुंडल और कड़े भी लूटकर ले जाते।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात अल्लैहपुर मढ़ैया गांव में बदमाशों ने किसान महेश की हत्या कर दी थी और उनके घर से 40 हजार नकद व सोने-चांदी के जेवर लूट लिए थे। उनकी पत्नी ममता का कहना था कि वह रात अपने घर में सो रहीं थीं। एक से दो बजे के बीच पांच-छह बदमाश उनके घर में घुस आए। जब आंख खुली तो बदमाश उसके पति को पीट रहे थे। यह दृश्य देखकर वह डर गई और उसने खुद ही अपने रुपये जेवर निकालकर बदमाशों को दे दिए। उस दौरान ममता कुंडल और कड़े भी पहने थीं, लेकिन बदमाशों ने वह नहीं लूटे। इसमें पुलिस की छानबीन पर गौर करें तो महेश के घर में कोई सामान तितर-बितर नहीं मिला। बक्से पर बैग रखा था और उसके नजदीक ही घड़ी रखी थी।
विज्ञापन

हत्या के बाद बदमाश आराम से उसके घर से निकल गए। तब ममता ने घर के बाहर आकर शोर मचाया। उसके बाद कहीं मोहल्ले वालों और पुलिस को जानकारी हुई। इस मामले में थाना पुलिस और एसओजी टीम शनिवार को भी अल्लैहपुर मढ़ैया गांव पहुंची। इस दौरान सीओ सुशील कुमार सिंह भी गांव पहुंच गए। पुलिस ने महेश के घर के पीछे खेतों में छानबीन की। आसपास के तमाम लोगों से पुलिस ने पूछताछ की लेकिन कोई भी ग्रामीण यह नहीं बता सका कि उसने बदमाशों को महेश के घर से निकलते देखा था या फिर गली में जाते देखा था। सभी ग्रामीण यही बता रहे हैं कि उन्हें तब पता चला था कि जब ममता घर के बाहर आकर शोर मचा रहीं थीं। इसमें पुलिस दोनों एंगल पर छानबीन कर रही है। अब तक की छानबीन में लूटपाट के साक्ष्य कमजोर होते दिखाई दे रहे हैं जबकि हत्या के इरादे से बदमाश घुसे थे, इसके साक्ष्य मिल रहे हैं। चार टीमें लगातार इसकी छानबीन कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोते रहे बच्चे, हो गई पिता की हत्या
महेश की हत्या की प्रत्यक्षदर्शी उनकी पत्नी ममता है। हत्या के दौरान छह साल का बेटा साजन और चार साल की बेटी रिचा घर में सो रही थी। बदमाश घर में कब घुसे और उन्होंने कब उनके पिता की हत्या कर दी, इसके बारे में दोनों बच्चों को जानकारी नहीं है। जब मोहल्ले के लोगों ने उन्हें उठाया तो उन्हें इसकी जानकारी हुई।

रात को टीवी देखना भी शक के दायरे में
इसमें ममता की बात पर गौर करें तो सभी लोग घर में सो रहे थे, लेकिन जब मोहल्ले के लोग उनके घर में पहुंचे तो टीवी चल रही थी। जब वह घर में सो रहे थे तो टीवी कौन देख रहा था। इसको लेकर भी मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

पुलिस ने सर्विलांस पर लगाए कुछ मोबाइल नंबर
इस मामले में पुलिस ने कुछ मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर भी लगाया है। इसमें ममता और उसके घर आने-जाने वालों के मोबाइल नंबर शामिल हैं। अगर घर में लूटपाट नहीं हुई तो सर्विलांस की मदद से पुलिस को सफलता मिलेगी।




अल्लैहपुर मढ़ैया गांव में शनिवार को पूरी टीम मौके पर पहुंची। कई लोगों से पूछताछ की। मामला शुरुआत से ही संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। इससे दोनों एंगल से छानबीन की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।- सुशील कुमार सिंह, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed