फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The mild sunshine provided some relief, but the cold wind in the evening sent shivers down our spines.

Budaun News: हल्की धूप से मिली राहत, शाम को सर्द हवा ने छुड़ाई कंपकंपी

Sun, 21 Dec 2025 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The mild sunshine provided some relief, but the cold wind in the evening sent shivers down our spines.
सुबह सड़क पर छाया कोहरा। संवाद
बदायूं। जिले में शनिवार की सुबह सर्द हवा और घने कोहरे की वजह से ठंड का असर बरकरार रहा। जैसे ही धूप निकली लोग घरों की छतों, आंगन और खुले स्थानों पर धूप सेंकते नजर आए।
विज्ञापन

दिन में धूप निकलने के कारण बाजारों में भी कुछ समय के लिए चहल-पहल देखने को मिली। आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए लोग घरों से बाहर निकले, जिससे सड़कों पर आम दिनों की तुलना में थोड़ी रौनक रही। हालांकि, यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। पूरे दिन सर्द हवा चलती रही, जिससे ठंड का असर बना रहा।
विज्ञापन

शाम होते ही तापमान में गिरावट होते ही गलन बढ़ने लगी। सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। लोग जल्दी ही अपने-अपने घरों में कैद हो गए। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, जिले का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में आई इस गिरावट और लगातार चल रही सर्द हवा के चलते ठंड और बढ़ गई है।

लगातार कोहरे और गिरते तापमान से फसलों को नुकसान की आशंका
बीते कई दिन से जिले में लगातार घना कोहरा बना हुआ था। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम के इस बदले मिजाज का सीधा असर जिले की प्रमुख फसलों आलू और सरसों पर दिखाई देने लगा है। उप निदेशक कृषि मनोज कुमार के अनुसार, अत्यधिक कोहरा और कम तापमान आलू की फसल के लिए घातक साबित हो सकता है। इससे झुलसा रोग के फैलने की आशंका बढ़ जाती है। इससे उत्पादन में गिरावट आ सकती है। वहीं, सरसों की फसल में फूल आने में देरी हो रही है। जिन खेतों में फूल आ चुके हैं, वहां झड़ने की समस्या शुरू हो गई है। साथ ही माहू के प्रकोप से किसानों की चिंता और बढ़ गई है।



कोहरे के चलते बाजारों से गायब हुए ग्राहक
लगातार कोहरे और सर्द हवा ने जिले के बाजारों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है। दिन में भी घना कोहरा छाए रहने के कारण लोग केवल बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसका सीधा असर व्यापार पर साफ दिखाई देने लगा है। कपड़ा व्यापारी रमेश गुप्ता ने बताया कि पिछले कई दिनों से ग्राहक बाजार नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे दुकानें खाली पड़ी रहती हैं। अधिकांश समय ग्राहकों के इंतजार में ही गुजर जाता है। वहीं, बर्तन व्यापारी सोमेश सिंह का कहना है कि एक सप्ताह से बाजार में ग्राहक न के बराबर दिखाई दे रहे हैं। लोग सीधे अपने काम की जगह जाकर वापस लौट रहे हैं, जिससे छोटे व्यापारियों की आमदनी पर बुरा असर पड़ रहा है। हालांकि दिन में हल्की धूप निकलने से कुछ राहत मिली।

सुबह सड़क पर छाया कोहरा। संवाद

सुबह सड़क पर छाया कोहरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed