फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The maximum temperature reached close to 42 degrees, people became distressed due to hot air

Budaun News: अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंचा, गर्म हवा से लोग हुए बेहाल

Wed, 23 Apr 2025 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature reached close to 42 degrees, people became distressed due to hot air
पुलिस लाइन चौक से चेहरे को कपड़े से ढक्कर गुजरती महिला। संवाद
बदायूं। गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर रही है। दोपहर के साथ ही अब रात में भी गर्मी लोगों को बेचैन कर रही हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लोग घरों से निकलने में कतरा रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों को मंजिल तक पहुंचने में तेज गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे गर्मी अपनी चरम पर आ गई है। सूरज की तपिश और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.9 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे गर्मी से बचने के लिए लोग घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं। जो लोग भी घरों से किसी जरूरी काम से निकल भी रहे हैं। वह पूरी एहतियात बरत रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी का असर बाजार पर भी पड़ रहा है। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा है। लोगों का कहना है कि इस बार जिस तरह से रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। उससे लग रहा है कि मई-जून में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। गर्मी को देखते हुए मौसमी फलों की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। गर्मी के चलते गमछे व ग्लब्स की बिक्री भी बढ़ी है। डॉक्टरों ने भी लोगों को गर्मी से बचने के लिए कपड़ों से शरीर को पूरी तरह ढककर ही बाहर निकलने की सलाह दी है।

पुलिस लाइन चौक से चेहरे को कपड़े से ढक्कर गुजरती महिला। संवाद

पुलिस लाइन चौक से चेहरे को कपड़े से ढक्कर गुजरती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed