फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The married woman was strangulated to death, report

Budaun News: गला दबाकर हुई थी विवाहिता की हत्या, रिपोर्ट

Wed, 30 Apr 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The married woman was strangulated to death, report
बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव रैंसी नगल में विवाहिता की गला दबाकर हत्या की गई थी। विवाहिता की हत्या के बाद ससुराल पक्ष के लोग लापता हैं। इधर, मायके पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया
विज्ञापन

कादरचौक थानाक्षेत्र के गांव रैंसी नगला निवासी बागेश यादव की करीब एक साल पहले उसावां थाना क्षेत्र के गांव रनसिंह नगला निवासी नन्हीं देवी (21) के साथ शादी हुई थी। रविवार दोपहर नन्हीं देवी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने विवाहिता के आत्महत्या की बात बताई थी। इसके बाद परिवार के लोग घर से भाग गए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इस मामले में पुलिस को मंगलवार देर शाम तक तहरीर नहीं मिली है। इस वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। कादरचौक इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर पति बागेश, सास रामा उर्फ मिथिलेश, देवर मानसिंह और आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed