फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The market of Dhanteras is decorated, there will be good business

धनतेरस को लेकर सजा गया बाजार, अच्छे कारोबार की उम्मीद

Fri, 21 Oct 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
The market of Dhanteras is decorated, there will be good business
बाजार में खरीदारी करती युवतियां। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। दिवाली के अब बहुत कम दिन बचे हैं। बाजार पूरी तरह सज गया है। फिलहाल धनतेरस को लेकर तैयारियां चल रही हैं। सोने-चांदी से लेकर, वाहन शोरूम तक में बुकिंग हो चुकी है। मिट्टी से बनी मूर्तियां और बर्तन बाजार में भी चमक देखी जा रही है। व्यापारियों को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

धनतेरस को लेकर शहर और कस्बों के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। फूल, मिठाई, बर्तन, गहने, गाड़ी आदि हर तरह के व्यवसाय से जुड़े लोग तैयारी कर चुके हैं। कपड़ों और सजावट के सामानों की मांग बढ़ने लगी है। सोने व चांदी के सिक्के बाजार में उपलब्ध हैं। लोग धनतेरस और दिवाली को लेकर पहले से ही बुकिंग करा रहे हैं। शहर के सभी शॉपिंग मार्ट में ऑफर की भरमार है।
विज्ञापन

झालरों की बढ़ी मांग
बाजार में झालरों की मांग बढ़ती जा रही है। इस बार स्वदेशी झालरों की मांग ज्यादा है। ऐसे में चीन में बनी हुई झालरों को लोग कम पंसद करते नजर आ रहे हैं।
बोले व्यापारी....
आभूषणों की 25 फीसदी अधिक खरीदारी
इस बार बाजार से काफी ज्यादा उम्मीद है। जिस तरह लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। खरीदारी में इस साल 20 से 25 प्रतिशत का उछाल नजर आ रहा है। इस साल 35-36 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। -शिवम गुप्ता, सराफा व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

चार करोड़ के कारोबार की उम्मीद
धनतरेस पर करीब चार करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है, इसकी मुख्य वजह ये है कि दिवाली के बाद में शादी शुरू हो जाएगी। ऐसे में लोग अभी से उसके लिए भी खरीदारी कर रहे हैं। -वरुण आहूजा, इलेक्ट्रॉनिक्स
नकद के बजाय फाइनेंस में दिलचस्पी
बारिश की वजह से किसानों की फसलें खराब हो गई। इसकी वजह से लोग नकद बाइक की जगह फाइनेंस में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस बार 25 से 30 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। -अनमोल गुप्ता, जीएस हीरो के प्रोपराइटर

50 करोड़ से ज्यादा के बिक सकते हैं बर्तन
पिछली बार कोरोना काल की वजह से व्यापार पर काफी फर्क पड़ा था, पर इस बार करोबार में 40 से 45 प्रतिशत उछाल की उम्मीद है। ऐसे में करीब 50-52 लाख का कारोबार हो सकता है। -नितिन गुप्ता, बर्तन कारोबारी

बाजार में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

बाजार में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed