Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The mantra of Mission 2027 given to the workers, increase activity up to booth level

Budaun News: कार्यकर्ताओं को दिया मिशन 2027 का मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं

Fri, 06 Nov 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 06 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The mantra of Mission 2027 given to the workers, increase activity up to booth level
भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला बैठक में मंचासीन ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठक अभय कुमार गिरी स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बदायूं। भाजपा कार्यालय पर बृहस्पतिवार को आयोजित जिला बैठक में ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठक अभय कुमार गिरी ने ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। 2027 का विगुल बज चुका है, अब हम सभी के पास तैयारी के लिए कुछ दिन शेष हैं। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी और भूमिका तय करते हुए आज से सक्रियता के साथ कार्य प्रारंभ करना है। चुनाव किसी एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं, बल्कि पूरी टीम के सामूहिक परिश्रम से जीता जाता है।
क्षेत्रीय संगठक अभय कुमार ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। सभी को टीम वर्क की भावना के साथ काम करना है। आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक मजबूत बनाना प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ की संरचना, वहां की गतिविधियों और जनसंपर्क को लेकर गंभीरता से काम करें। भाजपा की मजबूती केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता उसके क्षेत्र और बूथ पर दिखाई देनी चाहिए। समय का सदुपयोग करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। बैठक में संचालन जिला महामंत्री शैलेंद्र मोहन शर्मा ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल, क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर एवं डीएस लोधी, सहित जिला पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, विस्तारक, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed