{"_id":"6944669dd8d215bc620efd84","slug":"the-lineman-who-was-injured-in-a-road-accident-has-died-badaun-news-c-123-1-bdn1036-153064-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क हादसे में घायल हुए लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क हादसे में घायल हुए लाइनमैन की मौत
विज्ञापन
अलापुर। थाना अलापुर क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए बिजली निगम के लाइनमैन की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा बीती 10 दिसंबर की शाम सखानूं बस स्टैंड के पास हुआ था, जहां तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे लाइनमैन को पीछे से टक्कर मार दी थी।
नरेंद्र पाल निवासी गिरधरपुर थाना बिनावर, सखानूं विद्युत उपकेंद्र पर लाइनमैन के पद पर तैनात थे। बीती 10 दिसंबर को शाम करीब छह बजे वह ड्यूटी समाप्त करने के बाद सखानूं स्थित अपने कमरे पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान अलापुर की ओर से आ रही तेज गति की बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नरेंद्र पाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इलाज के दौरान हालत में सुधार न होने पर नरेंद्र पाल की मौत हो गई। घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि घायल लाइनमैन की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाली बाइक व उसके चालक की तलाश की जा रही है।