फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The killing of Tadka was staged in Ramlila.

Budaun News: रामलीला में ताड़का वध का हुआ मंचन

Mon, 22 Sep 2025 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The killing of Tadka was staged in Ramlila.
कादचौक की श्रीरामलीला में आए वृुंदावन के पात्र। संवाद - फोटो : उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा में पढ़ाई करता दिव्यांग छात्र।
अलापुर। जगत में चल रहे रामलीला महोत्सव में तीसरे दिन कलाकारों ने ताड़का वध की लीला का मंचन किया। लीला मंचन के माध्यम से बताया कि ताड़का, राजा सुकेतु की पुत्री थी। अगस्त्य ऋषि के श्राप के कारण राक्षसी बन गई थी। वह अपने पुत्रों के साथ ऋषियों के यज्ञ में बाधा डालकर भंग कर देती थी। मनुष्यों पर अत्याचार करती थी। गुरु विश्वामित्र ने श्रीराम को ताड़का के बारे में बताया जिसके बाद श्रीराम ने ताड़का का अपने धनुष से वध कर दिया। मंचन के समय डॉ. केशव कुमार शर्मा, अनिल भारद्वाज, सुनील गुप्ता,महेंद्र प्रजापति, देवेंद्र यादव, उमेश सक्सेना, रामकिशोर गुप्ता, रजनीश राठौर, जितेंद्र श्रीवास्तव, राजवीर यादव, संजीव सक्सेना, अनिल सक्सेना और छोटेलाल यादव आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन




गणेश पूजन के साथ कादरचौक की रामलीला का आरंभ
कादरचौक। राधाकांत मंदिर के प्रांगण रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। मंदिर महंत ऋषिदास के साथ अध्यक्ष उमेश चंद्र गुप्ता सहित कमेटी ने हवन पूजन के साथ गणेश वंदना की। श्री राधाकृष्णांजलि लीला संस्थान वृंदावन के स्वामी ब्रजेश पाठक ने कहा कि रामलीला हमें भगवान राम के आदर्शों पर चलने की सीख देती है, तो वहीं भाइयों के प्रेम की भी कहानी है। बाद में कृष्ण जन्म की लीला का मंचन हुआ। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------








प्राचीन रामलीला के कार्यक्रम तय
बदायूं। मेला श्री प्राचीन रामलीला कमेटी हतसा की 178वीं वार्षिक बैठक संयोजक रामसुमिरन लाल मिश्रा के आवास पर हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया रात्रि रामलीला का आयोजन पांच से 16 अक्तूबर तक प्राचीन रामलीला रंगमंच पर ड्रामेटिक क्लब हतसा करेगा। झंडी जुलूस 23 सितंबर दोपहर तीन बजे, उद्घाटन समारोह पांच अक्तूबर रात नौ बजे और श्री राम बारात सात अक्तूबर को निकलेगी। प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से ढोला का आयोजन होगा। बैठक में गोपी बल्लभ मिश्रा व रामसुमिरन लाल मिश्रा को संयोजक तथा मिथलेश सिंह को अध्यक्ष चुना गया। मेला प्रबंधक और संरक्षक मंडल में जगतपाल मिश्रा, बृजवासी मिश्रा, नीरज पाराशरी, सत्यनारायण शर्मा, चंद्रपाल शर्मा सहित कई सदस्यों को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। संवाद
-----------
सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बंद रहेंगे कई फीडर
बदायूं। आगामी त्योहारों को लेकर बिसौली कस्बे में विद्युत निगम के अनुसार नसरोल, मानपुर, मौजमपुर एवं फैजगंज बेहटा फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। उप खंड अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि इससे लाइन की क्षमता बढ़ेगी और फाल्ट की संभावना कम होगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वह आवश्यक कार्य समय से पहले पूरे कर लें। बिजली कटौती के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतें। मोबाइल, इन्वर्टर और अन्य जरूरी उपकरणों को पहले से चार्ज कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके। संवाद

कादचौक की श्रीरामलीला में आए वृुंदावन के पात्र। संवाद

कादचौक की श्रीरामलीला में आए वृुंदावन के पात्र। संवाद- फोटो : उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा में पढ़ाई करता दिव्यांग छात्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed