फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The kidnapping did not happen, the railway worker's wife had gone for a walk with her friend.

Budaun News: अपहरण नहीं हुआ था, सहेली के साथ घूमने गई थी रेलवे कर्मी की पत्नी

Thu, 22 Jun 2023 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
The kidnapping did not happen, the railway worker's wife had gone for a walk with her friend.
कोर्ट में बयान देने से किया इन्कार, पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली रेलवे कर्मचारी की पत्नी का अपहरण नहीं हुआ था। वह मर्जी से सहेली के साथ घूमने गई थी। पुलिस ने बयान दर्ज कराने को कहा तो उसने इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसको परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी आगरा के रेलवे कर्मी के साथ हुई थी। चार जून को वह मायके आई थी, जहां से अचानक लापता हो गई। इस बीच उसके भाई के फोन पर किसी ने कॉल कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से युवती को नोएडा में खोज लिया। पुलिस युवती को यहां लेकर आई और पूछताछ में उसने कुछ नहीं बताया। वह ससुराल में न रहने की बात कहते हुए कभी राधा तो कभी संत बनने की बात कहती रही। इसके बाद पुलिस ने उसको वन स्टाप सेंटर भेजा।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में बयान कराने के लिए कहा तो युवती ने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। वह पति के साथ रहना नहीं चाहती, इसलिए सहेली के साथ मर्जी से गई थी। पुलिस ने इसके बाद उसको मायके वालों के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में एसएचओ सिविल लाइंस गौरव विश्नोई ने बताया कि युवती अपनी मर्जी से गई थी। उसने कोर्ट में बयान दर्ज कराने से इन्कार कर दिया। उसको मायके वालों के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed