{"_id":"698e1cc925329e28400cfda6","slug":"the-joy-of-marriage-turned-into-mourning-there-was-screaming-everywhere-badaun-news-c-123-1-sbly1018-157195-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हर तरफ मच गई चीत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हर तरफ मच गई चीत्कार
विज्ञापन
हादसे बाद घायल पड़ी बच्चियां बिलखती महिला। स्त्रोत ग्रामीण
- फोटो : कतर्नियाघाट संरक्षित वनक्षेत्र में पर्यटकों को बोटिंग के दौरान दिखा बाघ।
बदायूं। दो किशोरी व एक बालक की मौत व 21 लोगों के घायल हाेने के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दोनों परिवारों में चीत्कार मचा हुआ है। जिस रिश्तेदार ने सुना वह घटना स्थल की ओर दौड़ गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम बिसौली राशि कृष्णा, एसपी देहात डॉ. ह्देश कठेरिया,सीओ सुनील कुमार, तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत बिसौली व उघैती पुलिस सीएचसी पहुंच गई। एसएसपी व डीएम भी जिला अस्पताल पहुंचे।
वजीरंगज के गांव उरैना निवासी देवीदास की भांजी रश्मि की बृहस्पतिवार को बरात आ रही थी। बरात सहसवान के धोबई से आनी थी। इसको लेकर देवीदास अपने 30 परिवार व रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर उघैती थाना क्षेत्र के गांव तिगरा बहन को भात भरने जा रहे थे। रात करीब 8:30 बजे जैसे ही उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली उघैती थाना क्षेत्र के गांव सरह बरौलिया पहुंची कि सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी गई।
पुलिस ने आनन-फानन में सभी को एंबुलेंस की मदद से बिसौली सीएचसी भेजा। जहां तीन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायलों का प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन से लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस्लामनगर, बिल्सी, उघैती पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को बमुश्किल एंबुलेंस की मदद से भेजा गया। आलाधिकारी घटना स्थल से लेकर सीएचसी व जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
डीएम, एसएसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल
डीएम अवनीश राय व एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने रात करीब दस बजे जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां पहुंच रहे घायलों को हाल जाना। एसएसपी ने घटना की गहन जांच पड़ताल के निर्देश उघैती पुलिस को दिए हैं। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। एसएसपी ने हादसे में तीन की मौत होने की पुष्टि की है।
दोपहर से शराब पी रहा था चालक और देवीदास
ग्रामीणों ने बताया कि उरैना गांव के रहने वाले देवीदास भांजी की शादी में जाने के लिए गांव की ही ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गए थे। चालक के साथ वह दोपहर से शराब पी रहे थे। चालक भी नशे की हालत में था। यही वजह रही कि बड़ा हादसा हो गया।
प्रतिबंधित होने के बाद भी ट्रैक्टर-ट्रॉली में 30 से 40 लोग कर रहे सवारी
कृषि कार्य में प्रयुक्त होने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली से सफर करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके बाद भी लोग 30 से 40 सवारियां बैठाकर सड़कों पर चल रहे हैं। इस ओर प्रशासन भी कोई कार्रवाई नहीं कराता है। इसकी याद तभी आती है जब कोई बड़ा हादसा हो जाता है। इसी लापरवाही में दो किशोरी व एक बालक की मौत हो गई, जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई लोग जिंदगी मौत से जूझ रहे हैं। पांच से छह लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
भात लेकर जा रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली सहसवान की ओर से आ रही खाली ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई, जिसमें दो किशोरी व एक बालक की मौत व 21 लोग घायल हुए हैं। दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके से हटवा दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है। मामले की जांच को टीम गठित कर दी गई है। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी

हादसे बाद घायल पड़ी बच्चियां बिलखती महिला। स्त्रोत ग्रामीण- फोटो : कतर्नियाघाट संरक्षित वनक्षेत्र में पर्यटकों को बोटिंग के दौरान दिखा बाघ।