फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The journey will be pleasant...65 roadways buses will return from Mahakumbh

Budaun News: सुहाना होगा सफर...महाकुंभ से होगी रोडवेज की 65 बसों की वापसी

Fri, 28 Feb 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The journey will be pleasant...65 roadways buses will return from Mahakumbh
बदायूं। जिले से 65 बसें कुंभ मेले गई हैं। ऐसे में कई स्थानीय रूट पर यात्रियों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। कल से बसों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा, इसके बाद सफर को लेकर यात्रियों की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


महाकुंभ मेले में गईं 65 बसें शनिवार से लौटने लगेंगी। तीन मार्च तक सभी बसों के वापस आने की उम्मीद है। 65 बसें आने के बाद डिपो के पास बसों की संख्या पूरी हो जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि दो दिन के बाद यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में भी राहत मिलेगी, वहीं लोकल रूट पर भी परेशानी नहीं होगी। बदायूं डिपो से पहले चरण में 115 बसें चरणबद्ध तरीके से महाकुंभ के लिए रवाना की गईं थीं। इनको शासन के निर्देशानुसार वहीं संचालित कराया जा रहा था।
विज्ञापन

सात फरवरी को सभी बसें लौट आईं तो यातायात व्यवस्था पटरी पर आई लेकिन फिर से हर रोज पांच बसों को डिपाे से भेजा गया। जिले से 65 बसें कुंभ में दोबारा भेज दी गईं। कई दिनों से यात्रियों को परेशानी हो रही है। बसों के अभाव में यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। कुंभ मेले के समापन के बाद अब बसों के लौटने का सिलसिला दो दिन बाद शुरू हो जाएगा। तीन मार्च की शाम तक सभी 65 बसें बदायूं पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली मार्ग पर रहेगा डिपो का ध्यान
रोडवेज बसों के महाकुंभ से लौटने पर डिपो के अधिकारियों का ध्यान दिल्ली मार्ग पर अधिक है। एआरएम अजय कुमार का कहना है कि दिल्ली से लंबी दूरी की बसों से यात्रियों को जोड़ना जरूरी है। इसके लिए शुरुआती दौर में स्थानीय मार्ग पर बसों की उपलब्धता पर ध्यान रखा जा रहा है। दो दिन में व्यवस्था चाक चौबंद कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed