फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The jackal dragged the seven-year-old girl into the cane

सात वर्षीय बालिका को गन्ने के खेत में खींच ले गया सियार

Wed, 19 Oct 2022 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
The jackal dragged the seven-year-old girl into the cane
घायल मीनाक्षी। संवाद - फोटो : BADAUN
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरी में एक सियार सात वर्षीय बालिका मीनाक्षी को ईख के खेत में खींच ले गया। गनीमत यह रही कि चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। सियार के दांत लगने से बालिका घायल हो गई।
विज्ञापन

गांव के मुकेश ने बताया कि सोमवार शाम उसकी सात वर्षीय बेटी मीनाक्षी खेत पर जा रही थी। ईख के खेत के नजदीक सियार ने उस पर हमला बोल दिया। वह उसको खींचकर ईख में ले जाने लगा। बालिका के चीखने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने लाठी-डंडे आदि से सियार को भगाया। तब तक बालिका घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले बालिका को निजी अस्पताल ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में जंगली सुअर और सियारों का आतंक है। चार दिन पहले कोहली गांव में भी एक बालिका पर सियार ने हमला बोल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed