{"_id":"6a1f2803357d9d93450c2c34","slug":"the-issue-of-unannounced-power-cuts-and-low-voltage-was-raised-during-the-public-hearing-of-the-mp-badaun-news-c-123-1-bdn1036-165314-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सांसद की जनसुनवाई में उठी अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सांसद की जनसुनवाई में उठी अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या
Wed, 03 Jun 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। गर्मी के बीच बिजली संकट की समस्या लोगों ने मंगलवार को सपा सांसद आदित्य यादव की जनसुनवाई में बताईं।
शहर के सिविल लाइंस आवास पर आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों ने सबसे अधिक शिकायतें बिजली व्यवस्था को लेकर दर्ज कराईं। फरियादियों ने अघोषित बिजली कटौती, घंटों तक आपूर्ति बाधित रहने, लो-वोल्टेज और बार-बार फाल्ट की समस्या से हो रही परेशानियों को सांसद के समक्ष रखा।
जनसुनवाई में लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद कई इलाकों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। रात के समय लगातार बिजली कटने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने भी सिंचाई कार्य प्रभावित होने की शिकायत दर्ज कराई।
सांसद ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल वार्ता की और बिजली व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। बिजली के अलावा जनसुनवाई में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, राजस्व, पेंशन, आवास और पुलिस प्रशासन से जुड़े मामलों को भी लोगों ने उठाया।
विज्ञापन
जनसुनवाई के बाद सांसद ने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।