{"_id":"67b782968cf6be87c803594e","slug":"the-instability-of-the-weather-increased-the-number-of-patients-in-the-district-hospital-badaun-news-c-123-1-sbly1029-134588-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मौसम की अस्थिरता ने जिला अस्पताल में बढ़ा दिए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मौसम की अस्थिरता ने जिला अस्पताल में बढ़ा दिए मरीज
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद
- फोटो : mathura
बदायूं। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सर्दी, जुकाम, बुखार और सिरदर्द के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मौजूदा संक्रमण के पीछे मुख्य रूप से रेस्पिरेटरी संक्रमण से पैदा होने वाला वायरल बुखार है, जो अक्सर मौसम में बदलाव होने पर लोगों को अपनी चपेट में ले लेता है और व्यक्ति-दर-व्यक्ति फैलता है।
अब तक जिला अस्पताल की ओपीडी में एक हजार से 12 सौ तक मरीज आ रहे थे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते कुछ दिनों में ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या 1400 पार कर गई है। बृहस्पतिवार को 1436 लोगों ने पर्चा बनवाकर ओपीडी में डॉक्टरों को दिखाया। अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम बुखार व सिर दर्द के साथ ही वायरल से पीड़ित रहे। ऐसे में डॉक्टर दवा के साथ ही मरीजों की ब्लड जांच और एक्सरे करा रहे हैं। 600 से अधिक मरीज इसी तरह के जिला अस्पताल की ओपीडी में रहे।
संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनें और संतुलित आहार लें
चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में खुद को सुरक्षित रखने के लिए सावधानी बरतनी जरूरी है। संक्रमण से बचने के लिए भीड़भाड़ वाली जगह पर मास्क पहनना, हाथ धोने की आदत डालना और संतुलित आहार लेना फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
डॉ. नितिन कुमार सिंह के अनुसार, मौसम बदलने के कारण रेस्पिरेटरी संक्रमण से वायरल बुखार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों को अपनी इम्युनिटी मजबूत रखने के लिए पोषण युक्त आहार लेना चाहिए। जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। डॉ. सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को लगातार बुखार, गले में खराश, सिर और शरीर में दर्द जैसी समस्याएं हो रहीं हैं तो वे घबराएं नहीं, बल्कि जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उपचार करवाएं। नियमित रूप से हाथ धोएं, पौष्टिक आहार लें, पर्याप्त पानी पियें, संक्रमित वाले व्यक्ति से दूरी बनाए रखें।
मौसम अस्थिर है ऐसे में मरीज बढ़ रहे हैं। अब सर्दी-खांसी के साथ ही वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बरसात होने से मरीजों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है। सावधानी जरूरी है। लापरवाही से लोग संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। जिला अस्पताल में दवाओं से लेकर जांच की सुविधा उपलब्ध है। संक्रमण होने पर चिकित्सकों को दिखाएं और उनकी सलाह के अनुसार ही दवा लें। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल

जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद- फोटो : mathura