फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Inspector Recruitment Examination will be held on March 14 and 15 at 15 centres.

Budaun News: 14 और 15 मार्च को 15 केंद्रों पर होगी निरीक्षक भर्ती परीक्षा

Thu, 05 Mar 2026 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The Inspector Recruitment Examination will be held on March 14 and 15 at 15 centres.
बदायूं। जिले में उप निरीक्षक व समकक्ष पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा दो-दो पालियों में 14 और 15 मार्च को होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से शहर में 14 व उझानी में एक केंद्र बनाया है। इन केंद्रों पर सात हजार के आसपास अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के लिए केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक, कक्ष निरीक्षक और सहयोगी कक्ष निरीक्षक की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो-दो निरीक्षक तैनात रहेंगे, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके। इसके अलावा 40 कक्ष निरीक्षकों को आरक्षित श्रेणी में रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लगाया जा सके। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और केंद्रों के आसपास निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अधिकारियों की टीम भी लगातार केंद्रों का निरीक्षण करेगी, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन की कोशिश है कि परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed